Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने इनके साथ मनाया जन्मदिन, दिखाई झलक, इसकी स्क्रीनिंग पर पहुंचे विक्की-रणबीर सहित ये सितारे

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार करीना कपूर खान ने रविवार (21 सितंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। करीना 45 साल की हो गई हैं। करीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 2:15:40

2 News : करीना ने इनके साथ मनाया जन्मदिन, दिखाई झलक, इसकी स्क्रीनिंग पर पहुंचे विक्की-रणबीर सहित ये सितारे

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार करीना कपूर खान ने रविवार (21 सितंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। करीना 45 साल की हो गई हैं। करीना ने बर्थडे अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी एक झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर करीना के जश्न की यह फोटो वायरल है। इसमें करीना एक बड़े से गुब्बारे को किस करती दिखीं। गुब्बारे पर लिखा था-हैप्पी बर्थडे अम्मा। करीना ने डेनिम शर्ट पहना था। उन्होंने हाई बन बनाया हुआ था। साथ ही हूप्स ईयररिंग्स पहने थे। करीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “सारा प्यार फील किया। जिन्होंने मुझे विश किया उन्हें थैंक्यू। आई लव यू। आज मैं अपने लड़कों के साथ बिजी हूं।”

करीना की शादी साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान के साथ हुई थी। कपल ने साल 2016 में बेटे तैमूर और फिर साल 2021 में जेह का स्वागत किया था। बता दें कि करीना के जन्मदिन पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई। उनकी बड़ी बहन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने करीना के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “बेस्ट बहन, बेस्ट दोस्त...हैप्पी बर्थडे मेरी बहन। सबसे ज्यादा आपसे प्यार करती हूं।” करीना की ननद एक्ट्रेस सोहा अली खान और सबा पटौदी ने भी करीना को विश किया है। सोहा ने करीना के साथ एक खास वीडियो शेयर किया, जबकि सबा ने कई तस्वीरें साझा कीं।

उल्लेखनीय है कि रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी करीना ने साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पिछली बार उन्हें पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में देखा गया था। करीना अब साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं।
Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,kareena birthday,kareena 45 years,kareena movies,pm narendra modi,vicky kaushal,ranbir kapoor,Akshay Kumar,tiger shroff 'मेरा देश पहले : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी' की विशेष स्क्रीनिंग पर छाए सितारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित म्यूजिकल सागा 'मेरा देश पहले : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी' की विशेष स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के सितारों ने चार चांद लगा दिए। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, टाइगर श्रॉफ, विक्रांत मैसी, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर, हिना खान व उनके पति रॉकी जायसवाल, अर्जुन कपूर, फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और उनकी पत्नी अभिनेत्री शेफाली शाह जैसे सेलेब्स ने शिरकत की।

इस खास स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे। यह म्यूजिकल प्रजेंटेशन मोदी के जीवन के उन अनकहे पहलुओं को उजागर करता है, जो आम जनता से छिपे हुए हैं। मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को नई दिल्ली के केडी जाधव हॉल, इंदिरा गांधी स्टेडियम में इसका भव्य उद्घाटन हुआ था। इस संगीतमय नाटक को मनोज मुंतशिर ने लिखा और प्रस्तुत किया है, जिसका डायरेक्शन दीपक गट्टानी ने किया है और संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है। दिल्ली के बाद इसका प्रीमियर मुंबई में हुआ। इसके बाद टीम कार्यक्रम को पटना, हैदराबाद, वाराणसी और कोलकाता जैसे शहरों में प्रदर्शित करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका