Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना फिल्मों में इसलिए नहीं करतीं इंटीमेट सीन, एकता ने वीडियो शेयर कर इस एक्टर पर कसा तंज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) दो दशक से भी ज्यादा समय से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। करीना ने अपने अब तक के करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 12:14:22

2 News : करीना फिल्मों में इसलिए नहीं करतीं इंटीमेट सीन, एकता ने वीडियो शेयर कर इस एक्टर पर कसा तंज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) दो दशक से भी ज्यादा समय से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। करीना ने अपने अब तक के करिअर में कई कमाल की परफोरमेंस दी है। हाल ही एक इंटरव्यू में करीना ने ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन करने को लेकर अपने विचार शेयर किए और बताया कि वो इस तरह के सीन को क्यों पसंद नहीं करतीं। करीना ने द डर्टी मैगजीन के साथ बातचीत की। इस दौरान जब करीना से पूछा गया कि क्या वो इंटीमेट सीन करने में सहज महसूस करती हैं, तो उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें ये जरूरी नहीं लगता। करीना ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये किसी कहानी को प्रभावी बनाने के लिए जरूरी है।

मैं खुद को इस तरह के सीन करने में सहज नहीं महसूस करती। मैंने अब तक कभी ऐसा नहीं किया और आगे भी शायद नहीं करूंगी। भारतीय दर्शक अभी भी ऐसे दृश्यों को लेकर पूरी तरह खुले विचारों वाले नहीं हैं। जहां तक भारतीय दर्शकों की बात है, हम अभी भी पूरी तरह से खुले विचारों वाले नहीं हुए हैं। हमें इस दिशा में और प्रगति करने की जरूरत है, लेकिन ये धीरे-धीरे ही होगा। फिल्म निर्माण में दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

मैं जिस जगह से आती हूं, वहां हम अभी भी पश्चिमी देशों की तरह खुले नहीं हैं। जबकि पश्चिम में महिलाओं की इच्छाओं को खुले तौर पर उठाया जाता है। वहां हमेशा से ही इस मामले में बहुत खुलापन रहा है। करीना ने साल 2003 में फिल्म 'चमेली' में एक सेक्स वर्कर का रोल किया था। अपनी बातचीत में करीना बताती हैं कि कैसे इस रोल की वजह से उन्हें कम उम्र में ही अपने आत्मविश्वास और सेक्शुअलिटी को निखारने में मदद मिली।

उल्लेखनीय है कि करीना ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के साथ अपने करिअर की शुरुआत की थी। पिछले साल करीना ‘क्रू’, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। करीना जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आ सकती हैं। इसमें उनके साथ मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे।

एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर वजन के बारे में पूछा सवाल

अपने जमाने के सुपरस्टार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर मनोरंजन जगत में एक दिग्गज फिल्ममेकर के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। उनके खाते में कई सफल फिल्में और टीवी शो हैं। वह हाल ही में चेन्नई पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वजन घटाने के तरीकों पर चर्चा की गई। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि एकता ने एक्टर राम कपूर पर निशाना साधा है।

एकता ने अपने फॉलोअर से कहा, “क्या मुझे मौनजारो और ओजेम्पिक जैसी दवाएं लेनी चाहिए या एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट फॉलो करना चाहिए या बस चुप रहना चाहिए? या छोड़ दूं, हम बड़े ही अच्छे लगते हैं। इसके कैप्शन में एकता ने लिखा, “क्या ओजम्पिक हो जाए।” फैंस कयास लगा रहे हैं कि एकता ने राम पर तंज कसा है। उल्लेखनीय है कि राम के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से हर कोई हैरान है। राम ने वजन घटाने के के लिए ओजेम्पिक का इस्तेमाल करने या सर्जरी करवाने से इनकार किया है।

एकता ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें एकता ने कहा, “मैंने हेल्दी वे में एक्ट्रेस को थोड़ा वजन बढ़ाने की सलाह दी है। हो गया यार, थोड़ा सा तो रेप्रेजेंटेशन चाहिए। 30 और 40 की महिलाओं पर जो मेटाबॉलिज्म का हमला हो रहा है। उम्र का, हॉर्मोंस का, उसका रेप्रेजेंटेशन तो चाहिए। खुद को भूखा रखकर और मेंटली टेंशन लेने की जगह हेल्दी रहने की जरूरत है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका