न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हमलावर ने नहीं चुराया कोई सामान, करीना ने दिए ये बयान भी, इब्राहिम ने टाली इस फिल्म की शूटिंग

तीन दिन पहले अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर में घुसकर एक चोर ने हमला कर दिया था। इस मामले में अभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 12:53:31

2 News : हमलावर ने नहीं चुराया कोई सामान, करीना ने दिए ये बयान भी, इब्राहिम ने टाली इस फिल्म की शूटिंग

तीन दिन पहले अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर में घुसकर एक चोर ने हमला कर दिया था। इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं गया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं। बांद्रा इलाके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया है और तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है।

एएनआई के मुताबिक शुक्रवार (17 जनवरी) शाम को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में करीना के आवास पर बयान दर्ज किया गया। अब तक 30 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक करीना ने बताया कि आरोपी जब घर में घुसा तो वह बहुत एग्रेसिव था लेकिन उसने घर से कोई भी सामान नहीं चुराया। चोर उनके छोटे बेटे जहांगीर (जेह) पर हमला करने वाला था क्योंकि वो उसके कमरे में मौजूद था। वहां महिला स्टाफ मौजूद थीं जिन्होंने बीच-बचाव किया, सैफ भी वहां आ गए थे। आरोपी उनके बेटे तक नहीं पहुंच पाया।

आरोपी ने सैफ पर कई बार चाकू से वार किए। करीना ने बताया कि वह मौका देखकर बच्चों और महिलाओं को 12वीं फ्लोर पर भेजने में कामयाब रहीं। बाद में उनकी बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने घर ले गई थीं। चोर ने घर का कोई भी सामान नहीं चुराया जबकि कुछ गहने सामने ही रखे थे। गौरतलब है कि पुलिस ने सैफ की बिल्डिंग का एक सीसीटीवी फुटेज निकाला है जिसमें आरोपी का चेहरा देखा गया है।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,saif ali khan,saif kareena,saif attack,saif knife,saif hospital,saif thief,ibrahim ali khan,diler movie

पिता सैफ के ठीक होने तक उनके पास रहना चाहते हैं इब्राहिम अली खान

घटना के बाद सैफ की सर्जरी हुई और वे फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता को रीढ़ की हड्डी में घाव सहित छह चोटें आईं हैं। वे खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। इस बीच पिता की चिंता में उनके बेटे इब्राहिम अली खान ने अपनी मूवी ‘दिलेर’ की शूटिंग पोस्टपोन कर दी है। इंडिया टुडे डिजिटल के अनुसार मैडॉक के ‘दिलेर’ की शूटिंग चल रही थी। सैफ पर हमले के बाद इसे रोक दिया गया है।

इस फिल्म में इब्राहिम के अपोजिट साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला हैं। मूवी का डायरेक्शन कुणाल देशमुख कर रहे हैं। इब्राहिम अपने पिता के घर आने तक और पूरी तरह से ठीक होने तक उनके पास रहना चाहते हैं। इब्राहिम और उनकी बहन सारा अली खान लगातार हेल्थ अपडेट लेने के लिए अस्पताल में सैफ से मिलने आ रहे हैं।

सैफ ने हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। वे ‘ज्वेल थीफ’ की शूटिंग कर रहे थे जो कि 27 मार्च को रिलीज होनी थी। केवल दो दिनों का डबिंग का काम बाकी रह गया था। इसके अलावा सैफ की एक फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ