एक्ट्रेस करीना कपूर खान बॉलीवुड में कई तरह की फिल्मों में काम कर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं। उनके लाखों करोड़ों फैन हैं। उन्होंने 30 जून को फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल पूरे कर लिए। बेबो के नाम से मशहूर करीना की पहली फिल्म रिफ्यूजी 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। करीना ने एक वीडियो के माध्यम से रिफ्यूजी की कुछ यादें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटो में फिल्म के डायरेक्टर जेपी दत्ता और उनके को स्टार अभिषेक बच्चन भी हैं। करीना ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 21 साल। आभारी, खुश, खुशक़िस्मत, प्रेरित, जज्बा... 21 साल और आने हैं... मैं तैयार हूं। लगातार साथ और प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया।














