न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपने लुक और अदाओं से छा गईं करीना, Photos वायरल, सरगुन को पति रवि ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कभी उनकी फिल्मों की चर्चा होती है तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 3:01:53

2 News : अपने लुक और अदाओं से छा गईं करीना, Photos वायरल, सरगुन को पति रवि ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कभी उनकी फिल्मों की चर्चा होती है तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई न कोई खबर आ जाती है। करीना भले ही दो बच्चों की मां बन चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी कायम है। वह जहां भी जाती हैं आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। करीना उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी उम्र को ग्लैमरस तरीके से फ्लॉन्ट करने से पीछे नहीं हटती हैं। उनका लेटेस्ट फोटोशूट हर किसी का ध्यान खींच रहा है। करीना का ये लेटेस्ट अवतार ट्रेडिंग सिल्वर शिमरी साड़ी में देखने को मिला। उनके पोज, कॉन्फिडेंस और अदाएं सबकुछ बेहतरीन था।

दरअसल करीना हाल में ही बर्मिंघम (इंग्लैंड) में एक ज्वेलरी स्टोर के लॉचिंग कार्यक्रम में पहुंची थीं। वह ऐसे जगमगा रही थीं मानो आसमान में सितारे चमक रहे हो। हाई-नेक हॉल्टर ब्लाउज ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी की खूबसूरती को और निखारा और लुक में मॉडर्न टच भी जोड़ा। साड़ी और मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पर लगे सिक्विन्स को फोकस में रखते हुए एक्ट्रेस ने एक्सेसरीज को मिनिमल रखा ताकि एथनिक लुक और अधिक खूबसूरत लगे। इन तस्वीरों में उन्होंने फेवरेट सिग्नेचर पोज भी दिया। वह फुल कॉन्फिडेंस से कार्पेट पर पोज देती दिखीं। करीना के इस अंदाज पर हर कोई फिदा हुआ जा रहा है।

सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वाले भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। वे उनके लुक और अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे। करीना की बहन करिश्मा कपूर भी उन्हें देखकर खुशी से फूली नहीं समाईं। करिश्मा ने उन्हें प्यार से अपना हीरा कहकर पुकारा। करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। रोहित शेट्टी की यह फिल्म हिट रही थी। करीना ने अब मेघना गुलजार की अगली फिल्म ‘दायरा’ साइन की है। फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि करीना इस फिल्म में साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करेंगी। फिल्म एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है।

रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर सरगुन मेहता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की और…

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने शनिवार (6 सितंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें उनके पति एक्टर रवि दुबे ने स्पेशल स्टाइल में विश किया। रवि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सरगुन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की और एक नोट लिखा है। वे सरगुन को गले लगाने के साथ उन्हें चूम रहे हैं। रवि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, “प्यार अंधा होता है। सम्मान पाने के लिए व्यक्ति को एक ही समय में बुद्धिमान, कोमल और बच्चे जैसा होना चाहिए।

सरगुन यह तुम्हारा भाग्य है कि पूरी दुनिया तुम्हारा सम्मान करती है। मैं हर दिन कल्पना करता हूं कि मैं आंखों में कृतज्ञता के आंसू के साथ तुम्हारे पीछे खड़ा हूं। मुझे नहीं पता कि तुम्हारे लिए मेरे अंदर इज्जत कहां से आती है। यह केवल इस जिंदगी में नहीं है। तुमने पूरी जिंदगी मुझे आशीर्वाद दिया है। मैं इसे हर बार महसूस करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान।” बता दें कि रवि और सरगुन पहली बार टीवी शो 'करोल बाग' के सेट पर मिले।

दोनों ने साथ में काम किया और सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा। उन्होंने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली। साल 2019 में कपल ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘ड्रीमियाता ड्रामा’ लॉन्च की। इसके तहत 'उडारियां' और 'जुनूनियत' जैसे शो बने। रवि आजकल टीवी होस्टिंग और वेब सीरीज में काम करते नजर आते हैं। वे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह