न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना कपूर खान ने इसे बताया 2021 का बेस्ट पार्ट, मोहसिन के साथ ब्रेकअप को लेकर शिवांगी ने कही यह बात

एक्टर सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लिए 2021 काफी खास रहा है। इसी साल उनके दूसरे बेटे जेह अली खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 2:32:56

करीना कपूर खान ने इसे बताया 2021 का बेस्ट पार्ट, मोहसिन के साथ ब्रेकअप को लेकर शिवांगी ने कही यह बात

एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लिए 2021 काफी खास रहा है। इसी साल उनके दूसरे बेटे जेह अली खान का जन्म हुआ। अब जब इस साल को खत्म होने में कुछ ही समय बचा है तो करीना ने जेह की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। साथ ही बताया कि उनके लिए 2021 का बेस्ट पार्ट यानी सबसे खास पल कौनसा रहा। करीना ने यह भी बताया कि जेह के आगे के दो दांत निकल आए हैं। करीना ने जेह की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह खिलौने से खेल रहा है। जेह का चेहरा खिलौने से आधा ढका हुआ है। उसके आगे के दो दांत दिख रहे हैं।

करीना ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘उसके दो दांत। 2021 का बेस्ट पार्ट। #31est December #Mera Beta# Blessed New year all’. आपको बता दें कि करीना हाल ही कोविड-19 से उबरी हैं। इसके बाद वे क्रिसमस पार्टी में अपने पूरे परिवार के साथ देखी गईं। करीना कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से क्वारंटीन में थीं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वे दोनों बच्चों को कितना मिस कर रही हैं। करीना की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा है, जो 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इसमें वे आमिर खान के साथ हैं।

ये क्या रिश्ता कहलाता है में हिट हुई थी ‘कायरा’ की जोड़ी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला। सीरियल में मोहसिन ने कार्तिक और शिवांगी ने नायरा की भूमिका निभाई थी। फैंस ने उन्हें ‘कायरा’ नाम दे दिया। शो छोड़ने के साथ ही दोनों को लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि अब उनके रास्ते अलग हो गए हैं। एक लेख भी सामने आया था, जिसमें ये दावा किया गया था कि शिवांगी को मोहसिन के साथ कथित ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही है। इन दिनों बालिका वधु सीरियल में नजर आ रहीं शिवांगी ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। शिवांगी ने कहा कि मेरे बारे में ये लेख कई अफवाहें फैला रहा है।

लेख में बहुत कुछ उल्लेख किया गया है लेकिन एक तरीके से ये न्यूज ही बदल गई है और फिर विभिन्न मीडिया द्वारा गलत तरीके से उसे दिखाया गया है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरे जीवन में सब कुछ अच्छा और खुशहाल है और कायरा के सभी प्रशंसकों के लिए, बहुत जल्द मोहसिन और मेरे अगले जुड़ाव की घोषणा की जाएगी..इसलिए आप सभी मेरे साथ बने रहें। मैंने ‘ये रिश्ता’ की टीम को लेकर कहा था कि टाइम कम है तो मिल नहीं पाते, किसी विशिष्ट व्यक्ति के लिए नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर