न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इब्राहिम के 24वें जन्मदिन पर करीना-सबा ने यूं दी बधाई, अनिल-सोनम ने रिया को ऐसे किया बर्थडे विश

अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान आज बुधवार (5 मार्च) को 24 साल के हो गए हैं। इस मौके पर रिश्तेदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 7:32:13

2 News : इब्राहिम के 24वें जन्मदिन पर करीना-सबा ने यूं दी बधाई, अनिल-सोनम ने रिया को ऐसे किया बर्थडे विश

अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान आज बुधवार (5 मार्च) को 24 साल के हो गए हैं। इस मौके पर रिश्तेदार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इब्राहिम की सौतेली मां करीना कपूर खान ने भी अपने अकाउंट पर उन्हें खास अंदाज में विश किया। करीना ने इब्राहिम की तस्वीर शेयर कर बधाई दी है। करीना ने लिखा है, “बेस्ट बॉय को जन्मदिन की बहुत बधाई, तुम्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”

पोस्ट में उन्होंने इब्राहिम को टैग भी किया है। करीना जितना प्यार अपने बेटों तैमूर और जेह को करती हैं उसी तरह वह इब्राहिम और सारा अली खान का ख्याल रखती हैं। इब्राहिम की बुआ यानी सैफ की बहन सबा ने भी स्पेशल स्टाइल में बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इब्राहिम के बचपन से लेकर पैरेंट्स, दादी शर्मिला टैगोर, बहन, फैमिली के अन्य लोगों के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। सबा ने लिखा, “मेरा छोटा भतीजा...और माशाअल्लाह एक युवा! तुम मुझे अब्बा की याद दिलाते हो। तुम्हारे पास पटौदी का स्वैग है..भरपूर थू थू थू! (नजर न लगे किसी की) आज और हमेशा इसका आनंद लो।

तुम पर नाज है मेरी जान..और भी बहुत कुछ। जन्मदिन की हार्दिक शुमकामनाएं और नादानियां के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! तुम एक स्टार हो! तुमने यह कर दिखाया। ढेर सारा प्यार हमेशा के लिए...” इब्राहिम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही श्रीदेवी व बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ 'नादानियां' मूवी में नजर आने वाले हैं। यह एक रॉम-कॉम मूवी है जो 7 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, अर्चना पूरन सिंह, दिया मिर्जा और जुगल हंसराज के भी अहम रोल हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसे देख लोग इब्राहिम की तुलना यंग सैफ से कर रहे हैं। फैंस इब्राहिम को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

अनिल कपूर की बेटी व सोनम कपूर की छोटी बहन प्रोड्यूसर रिया कपूर हुईं 38 साल की

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी प्रोड्यूसर रिया कपूर आज बुधवार (5 मार्च) को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए अनिल ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अनिल ने रिया की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं रिया कपूर! मैं गर्व से कह सकता हूं कि आप आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन क्रिएटिव लेडी प्रोड्यूसर हैं, जो सफलता के साथ इसे साबित कर चुकी है। आज हमारे पास बिना किसी संदेह के देश की टॉप स्टाइलिस्ट हैं। आप संयमित, निडर, रचनात्मक और माफ कीजिए सबसे आलसी भी हैं।

टाइमलेस कहानियों को कहने से लेकर स्टाइल को फिर से परिभाषित करने तक, आप यह सब अपने खास अंदाज में करती हैं। आप हमारे घर में रोशनी की तरह हैं, हमारी बातचीत को और मजेदार बनाती हैं और हम सबके दिलों में ढेरों खुशियां भर देती हैं। शाइन करती रहो लेडी बॉस...आई लव यू।”

रिया की बड़ी बहन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा, “मेरी बहन, मेरी सबसे खास दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत करो और भी ज्यादा मजे करो। तुम और बेहतर काम करो लव यू।” रिया ने फिल्म इंडस्ट्री में करिअर की शुरुआत साल 2010 में राजश्री ओझा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आयशा’ से की थी। रिया ने साल 2021 में करण बुलानी के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ