न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ के साथ मालदीव में वेकेशन का मजा ले रहीं करीना ने बिकिनी में शेयर की हॉट Photos, दिलकश अदाओं से उड़ाए होश

करीना कपूर खान को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वह हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। दिवाली के मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 11:51:35

सैफ के साथ मालदीव में वेकेशन का मजा ले रहीं करीना ने बिकिनी में शेयर की हॉट Photos, दिलकश अदाओं से उड़ाए होश

करीना कपूर खान को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वह हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। दिवाली के मौके पर उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई थी। इसमें करीना की एक्टिंग लोग पसंद कर रहे हैं। करीना को फैंस से जुड़े रहना भी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर अपनी व परिवार की एक्टिविटीज के बारे में अपडेट देती रहती हैं। अब करीना ने कुछ ऐसी फोटो शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट हिला दिया। करीना ने शनिवार (9 नवंबर) को मालदीव से अपनी वेकेशन फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की।

इनमें वह अपनी हॉट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का बिना मेकअप वाला लुक देखने को मिला। करीना काफी हॉट लग रही हैं। येलो बिकिनी में उन्होंने दिलकश अदाओं से सबके होश उड़ा दिए। वह स्लिम और फिट नजर आ रही हैं। करीना ने पति सैफ अली खान की एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसमें वो नियोन ऑरेंज स्विमिंग शॉर्ट्स पहने हैं। सैफ ने अपने एब्स दिखाए। करीना कैप्शन में लिखा, “शनिवार की सेल्फी का प्यार, जिसमें पति की एक सेल्फी भी शामिल है।”

इसके साथ दिल की इमोजी भी थी। फैंस और सेलेब्स इन फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ महीने पहले करीना हार्पर बाजार मैगजीन के कवर पेज पर छा गई थीं। तब उन्होंने कहा था कि उम्र सुंदरता का एक हिस्सा है। यह यंग दिखने की कोशिश करने के बारे में नहीं है। यह आपकी उम्र को अपनाने और उससे प्यार करने के बारे में है।

सैफ और करीना को शादी में मिली थी जानलेवा धमकियां

सैफ (54) और करीना (44) की शादी साल 2012 में हुई थी। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। इन दोनों ने शादी के समय कई तरह की परेशानियों का सामना किया था। दोनों अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते थे। सैफ ने कुछ इंटरव्यू में बताया कि जब वह और करीना शादी करने वाले थे तो उनके माता-पिता को धमकियां मिलने लगीं। अनजान लोगों की तरफ से कुछ खत लिखे गए, जिसमें कहा गया कि अगर ये शादी हुई तो गोली से जवाब मिलेगा।

इस कारण उनके परिवारों को काफी चिंता हो रही थी। आखिर में शादी हुई और खुशकिस्मती से कोई भी बुरी घटना नहीं घटी। बता दें सैफ के माता-पिता शर्मिला टैगोर व मंसूर अली खान पटौदी को भी अपने समय में शादी करने के कारण धमकियां मिली थीं। उल्लेखनीय है कि सैफ और करीना को 'टशन' में साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था। वे 'ओंकारा','एजेंट विनोद', 'कुर्बान' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री