न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ को सेक्सी लगती हैं करीना, बोटॉक्स की जरूरत नहीं, अमिताभ ने अजिताभ के साथ रिश्ते पर कहा...

अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए कई सेलेब्स प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स का सहारा लेते हैं। अब एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 2:16:36

2 News : सैफ को सेक्सी लगती हैं करीना, बोटॉक्स की जरूरत नहीं, अमिताभ ने अजिताभ के साथ रिश्ते पर कहा...

अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए कई सेलेब्स प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स का सहारा लेते हैं। अब एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस मामले पर खुलकर बात की है। करीना ने बताया कि उन्हें कभी भी बोटॉक्स करवाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। साथ ही वह अपने रूप-रंग में बदलाव के खिलाफ हैं। यही नहीं उनके पति सैफ अली खान भी नहीं चाहते कि वो खुद को बदलें। करीना ने हाल ही में हार्पर्स बाजार को दिए एक इंटरव्यू में बढ़ती उम्र के बारे में बात की है और बताया है कि वो जवान दिखने की कोशिश नहीं कर रही हैं।

करीना ने कहा कि मैंने अपना ख्याल रखा, फिट रही और खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनने पर ध्यान दिया। सेल्फ-केयर का मतलब है खुद के लिए समय निकालना, चाहे वो दोस्तों के साथ क्वालिटी पल बिताना हो, सैफ के साथ खाना बनाना हो या फिर बस वर्कआउट का आनंद लेना हो। यह अच्छा महसूस करने के बारे में है, चाहे वो फिटनेस रूटीन के माध्यम से हो या सिर्फ अपने परिवार के साथ। अच्छा खाना, दिल खोलकर बातचीत या वाइन की एक बोतल के साथ अपनी आत्मा को पोषण देना मेरे लिए बहुत जरूरी है।

उम्र सुंदरता का हिस्सा है। झुर्रियों से जूझना या जवान दिखना मकसद नहीं है, आप जिस उम्र के हो उसे स्वीकारना और प्यार करना जरूरी है। मैं 44 साल की हूं और इससे अच्छा कभी महसूस नहीं किया। मुझे बोटॉक्स या कॉस्मेटिक इनहैंसमेंट की जरूरत महसूस नहीं होती। मेरे पति को मैं सेक्सी लगती हूं, मेरे दोस्त बोलते हैं कि मैं बढ़िया दिख रही हूं और फिल्में चल रही हैं। मैं ऐसे रोल कर रही हूं जिसमें मेरी उम्र दिखती है और मुझे इस पर गर्व है।

मैं चाहती हूं, मैं जो हूं लोग वो देखें और उसकी तारीफ करें। बता दें कि करीना इन दिनों फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे कलाकार हैं। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी यह मूवी एक थ्रिलर मिस्ट्री है।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena,saif ali khan,actor saif,kareena saif,kareena botox,amitabh bachchan,kbc 16,kaun banega crorepati,ajitabh bachchan,amitabh ajitabh

हर भाई-बहन की तरह मैं भी अपने भाई के काफी करीब : अमिताभ

अमिताभ बच्चन (81) इन दिनों लोकप्रिय क्विज बेस्ड टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं। शो में अमिताभ कंटेस्टेंट के साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से साझा करते रहते हैं। अब ‘बिग बी’ ने एक एपिसोड में बताया कि भाई अजिताभ बच्चन (77) के साथ उनका कैसा रिश्ता है। अमिताभ ने खुलासा किया कि हर भाई-बहन की तरह वे भी अपने भाई के काफी करीब हैं। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं।

इसके अलावा आपस में खूब प्यार भी है। अमिताभ ने बताया कि वे अजिताभ के साथ जिंदगी से जुड़े सारे सीक्रेट्स शेयर करते थे जो कि मां-बाप से नहीं शेयर कर सकते। लेकिन जब भाई से झगड़ा होता था तो सीक्रेट्स बताने की धमकी दिया करते थे। मेरे एक्टिंग में करिअर बनाने का श्रेय भी अजिताभ को ही जाता है। अमिताभ ने कहा कि जैसे भाई-बहनों में या दो भाइयों का रिश्ता होता है ना, जो छोटा होता है कहीं ना कहीं उसे काफी छूट मिलती है।

हम लोग भी अजिताभ की देख-रेख करते रहे। जब हम नौकरी कर रहे थे कोलकाता में, उन्होंने हमारी तस्वीर ली या भेज दिया एक प्रतियोगिता में और कहा कि देखो तुम्हें फिल्मो में जाना चाहिए। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि एडी 2898’ थी, जिसमें उन्होंने ‘अश्वतथामा’ के किरदार से रंग जमा दिया था। अब अमिताभ जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री