रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा और करीना ने फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया है। दोनों के बीच जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिलती है। वे एक-दूसरे का काफी ख्याल रखती हैं। कई दफा सोशल मीडिया पर उनका प्यार नजर आता है। एक बार फिर दोनों बहनें लाइमलाइट में हैं। इनमें भी करीना सोशल मीडिया साइट्स पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह आएदिन फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट करती हैं। अब करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे करिश्मा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।














