न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोहा-कुणाल की बेटी के बर्थडे पर करीना-सबा ने लुटाया प्यार, अल्लू ने पत्नी को यूं दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर व फिल्ममेकर कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू ने सोमवार (29 सितंबर) को अपना जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 8:10:16

2 News : सोहा-कुणाल की बेटी के बर्थडे पर करीना-सबा ने लुटाया प्यार, अल्लू ने पत्नी को यूं दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर व फिल्ममेकर कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू ने सोमवार (29 सितंबर) को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। वह 8 साल की हो गई। इस मौके पर सोहा ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में सोहा और कुणाल बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सोहा ने इनाया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, “सूर्य के चारों ओर आठ चक्कर, लेकिन फिर भी पूरी रात की नींद नहीं आई हमें, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” इनाया की मामी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे गर्ल की 2 प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।

पहली फोटो में इनाया नीले रंग की फ्रॉक में अपने मामा सैफ अली खान के साथ मुस्कुराती हुई नजर आईं। दूसरी तस्वीर में करीना छोटी इनाया को गोद में लिए दिखीं, जबकि वह अपने छोटे भाई जेह अली खान को निहार रही थीं। इस तस्वीर में भाई-बहन का खूबसूरत रिश्ता झलक रहा था। इनाया अपने भाइयों तैमूर और जेह के बहुत करीब हैं। तीनों अक्सर साथ में मस्ती करते हैं, चाहे जन्मदिन हो या पारिवारिक समारोह। करीना ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी इनाया...प्यार, खुशी और दुनिया के सारे नॉन-शुगर-फ्री केक।”

इनाया की मौसी सबा पटौदी ने भी इंस्टाग्राम पर भांजी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, "मेरी इनिजान को 8वां जन्मदिन मुबारक हो। तुम्हें बढ़ते हुए देखना...हर पल बहुत कीमती रहा है और हर साल तुम अंदर-बाहर और भी ज्यादा दयालु, समझदार और खूबसूरत होती जा रही हो। मेरी प्यारी बच्ची, मैं तुम्हें प्यार करती हूं। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। चमकती रहो।” इनाया दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की नातिन हैं। पिछले साल उन्होंने अपना सातवां जन्मदिन एक मजेदार एनिमल थीम वाली पार्टी के साथ मनाया था, जिसमें तैमूर और जेह भी शामिल हुए थे। सोहा ने पार्टी की कुछ झलकियां साझा की थीं। बता दें सोहा और कुणाल ने साल 2015 में शादी की थी।

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी हुईं 40 साल की, एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखा…

‘पुष्पा’ फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी आज सोमवार (29 सितंबर) को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच अल्लू ने भी अपनी पत्नी के साथ एक स्पेशल तस्वीर शेयर की। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में एक प्यार भरा संदेश भी लिखा। अल्लू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्नेहा के साथ एक फोटो साझा की है, जो वेकेशन की है। इसमें दोनों ऑल ब्लैक लुक में ट्विनिंग किए हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों के चेहरों पर एक प्यारी सी स्माइल है। सुनहरी यादों से शेयर की गई इस तस्वीर के साथ अल्लू ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे क्यूटी..” अल्लू की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि अल्लू और स्नेहा दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के पैरेंट्स हैं। अल्लू पहली बार स्नेहा से अमेरिका में एक दोस्त की शादी में मिले थे और पहली नजर में ही एक्टर को उनसे प्यार हो गया था। अपने परिवारों के विरोध के बावजूद इस जोड़े ने 26 नवंबर 2010 को सगाई की।

इसके कुछ समय बाद 6 मार्च 2011 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अल्लू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘पुष्पा 2’ थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना थीं। अल्लू बहुत जल्द एक फिल्म ‘एए22एक्सए6’ में एटली के साथ काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए अल्लू जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह