न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 में सुशांत को लेकर करणवीर ने बताईं कई बातें, शाहरुख के लिए अब कभी नहीं गाएंगे अभिजीत, कहा...

इस समय टीवी की दुनिया में ‘बिग बॉस 18’ ने रंग जमाया हुआ है। इसमें हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट जब-तब अपनी जिंदगी के अनुभव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 12:43:55

2 News : BB 18 में सुशांत को लेकर करणवीर ने बताईं कई बातें, शाहरुख के लिए अब कभी नहीं गाएंगे अभिजीत, कहा...

इस समय टीवी की दुनिया में ‘बिग बॉस 18’ ने रंग जमाया हुआ है। इसमें हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट जब-तब अपनी जिंदगी के अनुभव शेयर करते रहते हैं। अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में ‘खतरों के खिलाड़ी’ विजेता एक्टर करण वीर मेहरा ने घर में गेस्ट के रूप में आए सौरभ द्विवेदी के सामने अपने स्ट्रगल का जिक्र किया। उन्होंने अपनी शराब की लत, टूटी शादियों और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के उनकी लत छुड़ाने में मदद करने के बारे में बात की।

करणवीर ने कहा कि मैं सुशांत से पहली बार साल 2014 में अंकिता लोखंडे के घर पर मिला था। सुशांत ने मेरी बहुत मदद की। मेरा करिअर लो प्वॉइंट पर था। वह एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट था तो वह अपने प्वॉइंट क्लियर कट और मेथड वाले रखता था। उसने अपनी लाइफ की योजना भी बहुत सावधानी से बनाई थी और कल्पना की थी कि अगले 5 सालों में वह कहां रहना चाहता है। सुशांत ने मुझे इंडस्ट्री के मुख्य लोगों से मिलवाया और और मेरे जीवन के चुनौतीपूर्ण दौर में अमूल्य मार्गदर्शन दिया। वह बहुत सिस्टेमैटिक व्यक्ति था।

उसके पास एक डायरी थी जहां वह 10-12 डायरेक्टर के नाम लिखता था, जिनके साथ वह काम करना चाहता था। साल 2010-11 तक उसने 8-9 के साथ काम कर लिया था। जब मैंने सुशांत के निधन के बारे में सुना, मैं दिल्ली में था। वह मेरी मां और हमारी फैमिली के बेहद करीब था। जब न्यूज आई, मैंने अपनी मां को फोन किया कि आप शांत रहें। वह फैमिली मैन था और मेरे करीब था। मैं बहुत शॉक्ड था जब यह हुआ। सुशांत के साथ जो ट्रैजेडी हुई मैं उस पर विश्वास नहीं कर पाया।

karanveer mehra,actor karanveer mehra,sushant singh rajput,bb 18,bigg boss 18,karanveer sushant,abhijeet bhattacharya,shahrukh khan,abhijeet shahrukh

अभिजीत ने शाहरुख खान के कई सुपरहिट गानों को दी है आवाज

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने 90 के दशक में कई फिल्मों के सुपरहिट गाने गाए, जो आज भी काफी सुने जाते हैं। एक दौर में अभिजीत को सुपरस्टार शाहरुख खान की आवाज कहा जाता था, लेकिन बाद में उन्होंने उनके लिए गाना बंद कर दिया। तब कहा गया कि उनमें अनबन हो गई है। अब अभिजीत ने ANI को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर बातचीत की। अभिजीत ने कहा कि मेरे गानों ने शाहरुख को स्टार बनाया, लेकिन मुझे कभी इसका क्रेडिट नहीं मिला।

अब मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं शाहरुख के लिए गाता हूं या नहीं। जब सेल्फ रस्पेक्ट हर्ट होता है तो दिल से आवाज आती है बस बहुत हो गया। मैंने शाहरुख के लिए नहीं गाया, मैंने इसलिए गाया क्योंकि वो मेरा काम था। जब मैंने देखा कि लोग मेरे गाए गाने पर उन्हें क्रेडिट दे रहे हैं, लेकिन ये नहीं बोल रहे कि सिंगर ने कितनी मेहनत की। मुझे लगा कि आखिर क्यों मैं आपकी आवाज बना? शाहरुख के लिए मैंने इतने हिट गाने गाए और आज वे मुझसे कॉन्टैक्ट तक नहीं रखते। शाहरुख अब बड़े स्टार हैं।

उनके अंदर पहले जैसा स्वभाव नहीं रहा। ऐसा मुझे महसूस होता है। तो मैं क्यों उनसे कोई उम्मीद रखूं? मैं पहले जैसा ही हूं और मैं अपने काम से खुश हूं। मैं शाहरुख से 5-6 साल बड़ा हूं। मुझे उनसे अब कोई शिकायत नहीं है, लेकिन मैं माफी नहीं मांगूगा क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। न मुझे उनका सपोर्ट चाहिए और न मैं उनके लिए गाने वाला हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री