न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुशांत सिंह को याद कर फिर भावुक हुए करणवीर मेहरा, यह एक्ट्रेस ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ बनीं सनातनी शिष्या

एक्टर करणवीर मेहरा यूं तो मनोरंजन जगत में सालों से एक्टिव हैं, लेकिन उनके लिए पिछला कुछ समय शानदार रहा है। करणवीर ने पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 2:07:23

2 News : सुशांत सिंह को याद कर फिर भावुक हुए करणवीर मेहरा, यह एक्ट्रेस ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ बनीं सनातनी शिष्या

एक्टर करणवीर मेहरा यूं तो मनोरंजन जगत में सालों से एक्टिव हैं, लेकिन उनके लिए पिछला कुछ समय शानदार रहा है। करणवीर ने पिछले साल रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का खिताब जीता था। इसके बाद वे इस साल सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का खिताब जीतने में भी सफल रहे। ऐसे में करणवीर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। साथ ही वे लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में करण ने एक बार फिर अपने खास दोस्त दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया।

करणवीर ने इससे पहले BB 18 के दौरान भी सुशांत से जुड़ी बातें शेयर की थीं। करणवीर और सुशांत ने लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था। करणवीर ने पिंकविला के बिहाइंड द सक्सेस शो में सुशांत के साथ उनकी तस्वीर दिखाने के बाद कहा कि मैंने किसी को नहीं बताया है, लेकिन हम एक-दूसरे को ‘कमीनी’ कहते थे। तस्वीर से जुड़ी याद को शेयर करते हुए करण ने खुलासा किया कि वो और सुशांत पार्टी करने के लिए बाहर गए थे और उन्होंने वहां खुद को सुशांत बताया था। करण ने कहा कि मैं सच में उसे याद करता हूं।

काश वह इसे देखने के लिए यहां होता क्योंकि उसने मुझसे वादा किया था कि मैं यहां आने और सक्सेस का स्वाद चखने के लायक हूं। मेरे सबसे लो फेज में, वो मुझे लेने और मुझसे कहने के लिए वहां आया था कि ‘तुम मुझसे बेहतर हो।’ जब वो ऐसा कहता था तो मैं सोचता था कि वह ऐसा कैसे कह सकता है, वह इतना बड़ा स्टार है और वह मुझे मोटिवेट करने के लिए, मुझे एनर्जी देने के लिए मुझे खुद से बेहतर कैसे कह सकता है?

करणवीर ने सुशांत के निधन के बारे में कहा कि मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्शन दूं, क्योंकि आज तक, हम उस तक नहीं पहुंचे हैं। मैं केवल पश्चाताप करता हूं और खुद को कोसता हूं कि मैं उसके लिए वहां नहीं था। जब भी मुझसे ये सवाल पूछा जाता है तो मैं खुद को सजा देना चाहता हूं। उस घटना के बाद मैं लोगों को माफ करना सीख गया हूं।

सनातन के प्रचार-प्रसार में जुटीं इशिका तनेजा, महाकुंभ पहुंच ली गुरु दीक्षा

मिस वर्ल्ड टूरिज्म और मिस इंडिया रह चुकीं एक्ट्रेस इशिका तनेजा अब सनातनी शिष्या बन गई हैं। उन्होंने द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली है। अब वह श्री लक्ष्मी बनकर, भगवा चोला पहने सनातन के प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं। दिल्ली की रहने वालीं इशिका ने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया है। वह सनातन का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। इशिका प्रयागराज में जारी महाकुंभ पहुंची और अध्यात्म की राह पकड़ ली।

इशिका ने वहां से कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इशिका ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि महिलाएं छोटे कपड़े पहनकर नाचने के लिए नहीं बनी है बल्कि हर बेटी को धर्म की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। अगर मुझे फिल्में प्रोड्यूस कर काम करने का मौका मिला तो मैं ऐसा करूंगी और सनातन को आगे बढ़ाऊंगी तथा इसका प्रचार करती रहूंगी।

बता दें इशिका साल 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं।उन्होंने मिस इंडिया ब्यूटी पिजेंट में ‘पॉपुलैरिटी और मिस ब्यूटी विद ब्रेन’का खिताब भी जीता था। वह राष्ट्रपति अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। वह विक्रम भट्ट की मिनी सीरीज ‘हद (2017) में भी काम कर चुकी हैं। इशिका के सोशल मीडिया पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ