न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण वीर मेहरा ने जीता KKK 14 का खिताब, मिला यह इनाम, आसिम रियाज के लिए कही यह बात

एक्टर करण वीर मेहरा ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 11:10:27

करण वीर मेहरा ने जीता KKK 14 का खिताब, मिला यह इनाम, आसिम रियाज के लिए कही यह बात

एक्टर करण वीर मेहरा ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार (29 सितंबर) को कलर्स टीवी पर प्रसारित KKK 14 के अंतिम एपिसोड में उन्हें विजेता घोषित किया गया। ट्रॉफी के साथ करण वीर को 20 लाख रुपए का कैश प्राइज और एक चमचमाती कार भी मिली। करण को शो की पूरी जर्नी में सबसे कम फियर फंदे मिले और उन्होंने अपना हर स्टंट करके सभी को हैरान किया।

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा दूसरे और गश्मीर महाजनी तीसरे स्थान पर रहे। बता दें टॉप 5 में शामिल दो अन्य कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और शालीन भनोट थे। फिनाले में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर वेदांग रैना ने हिस्सा लिया, जो अपनी फिल्म 'जिगरा' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। बता दें कि शनिवार (28 सितंबर) के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में करण और गश्मीर के बीच हेलीकॉप्टर स्टंट हुआ।

इसमें करण ने बाजी मार टॉप 3 के लिए क्वालीफाई कर लिया था। रविवार को सबसे पहले टॉप 3 में आने के लिए कृष्णा और अभिषेक के बीच मुकाबला हुआ। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कृष्णा ने कदम आगे बढ़ाया, जबकि अभिषेक रेस से बाहर हो गए। इसके बाद गश्मीर और शालीन में टक्कर हुई। गश्मीर पूरे सीजन की तरह एक बार फिर कमाल करने में सफल रहे और टॉप 3 में पहुंच गए। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने के लिए सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी और निमरत कौर अहलुवालिया भी रोमानिया में मौजूद थीं। इन तीनों कंटेस्टेंट का सफर पिछले सप्ताह ही खत्म हुआ था।

कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं करण वीर, खिताब के लिए मांगी थी यह विश

जीत के बाद करण ने बताया कि उन्होंने विश मांगी थी कि अगर वे 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्रॉफी जीत लेंगे तो घर आते ही अपने सारे बाल उड़ा देंगे। करण ने यह भी कहा कि अगर आसिम रियाज होते तो वे शो जीत सकते थे, लेकिन अपनी बेवकूफी की वजह से उन्होंने सबकुछ खराब कर दिया। बता दें आसिम को शुरुआत में ही शो के मेकर्स के साथ बदसलूकी करने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

करण दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई पूरी की। करण की शादी साल 2021 में निधि सेठ के साथ हुई थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया। शो के दौरान करण की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ अच्छी ट्यूनिंग देख लोग उनके रिलेशनशिप के कयास लगाने लगे। करण ने करिअर की शुरुआत साल 2005 में टीवी शो 'रिमिक्स' से की थी। इसके बाद करण 'साथ निभाना साथिया', 'शन्नो की शादी', 'विरोध', 'परी हूं मैं', 'बहनें', 'सूर्या', 'अमृत मंथन', 'पवित्र रिश्ता' और 'पुकार' जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में नजर आए।

उल्लेखनीय है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इससे पहले के सीजन में नेत्रा रघुरामन, अनुष्का मनचंदा, शब्बीर अहलूवालिया, आरती छाबड़िया, रजनीश दुग्गल, आशीष चौधरी, सिद्धार्थ शुक्ला, शांतनु माहेश्वरी, पुनीत पाठक, करिश्मा तन्ना, अर्जुन बिजलानी, तुषार कालिया और डिनो जेम्स विजेता रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री