न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डॉन 3’ में यह एक्टर बनेगा विलेन, राहुल ने कहा-करण को लेकर काम्या-प्रत्युषा में हुई थी लड़ाई

रणवीर सिंह इस समय उनकी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म की पहली झलक देखने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 12:37:03

2 News : ‘डॉन 3’ में यह एक्टर बनेगा विलेन, राहुल ने कहा-करण को लेकर काम्या-प्रत्युषा में हुई थी लड़ाई

रणवीर सिंह इस समय उनकी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म की पहली झलक देखने को मिली थी, जिसके बाद लोगों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बन गया है। वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद रणवीर ‘डॉन 3’ में बिजी हो जाएंगे। डॉन के पिछले दो पार्ट में शाहरुख खान लीड एक्टर थे। हाल ही खबर आई थी कि ‘डॉन 3’ में विलेन की भूमिका निभाने जा रहे विक्रांत मैसी ने इसे छोड़ दिया है। मिड डे में एक खबर छपी है, जिससे पता लगा कि ‘बिग बॉस 18’ के विजेता एक्टर करणवीर मेहरा को एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है।

इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि करण शायद विक्रांत की जगह लेंगे। फिलहाल कुछ भी कंफर्म नहीं है, पर उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। दरअसल हाल ही करणवीर का ‘सिला’ फिल्म से एक खूंखार लुक सामने आया है जिसमें उनका अंदाज हर किसी को पसंद आया। उनकी खूब तारीफ की जा रही है। अब कहा जा रहा है कि करणवीर शायद ‘डॉन 3’ के मेकर्स की पसंद भी बन गए हैं। हो सकता है फरहान अख्तर जल्द ही उनके नाम पर मोहर लगा दें। फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। बता दें करणवीर ने इसी साल BB 18 का खिताब जीता था।

इससे पहले वे पिछले साल रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की ट्रॉफी जीतने में भी सफल रहे थे। करणवीर ने शो ‘रिमिक्स’ से साल 2004 में करिअर शुरू किया था। जीटीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें असली पहचान हासिल हुई थी। करणवीर की फिल्म ‘सिला’ की बात करें तो इसमें वे ‘जहराक’ का रोल प्ले करेंगे। करणवीर का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शेयर कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन, अपारशक्ति खुराना, मुनव्वर फारूकी, मौनी रॉय और राहुल देव ने करणवीर के लुक को अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था।

2 News : ‘डॉन 3’ में यह एक्टर बनेगा विलेन, राहुल ने कहा-करण को लेकर काम्या-प्रत्युषा में हुई थी लड़ाई

दिवंगत प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने किया यह खुलासा

‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की 1 अप्रैल 2016 को मौत हो गई थी। उनके घर में ही शव मिला था। इस बीच प्रत्युषा को लेकर उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने खुलासे किए हैं। प्रत्युषा की मौत को लेकर राहुल पर आरोप लगे थे। राहुल ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि ईश्यू हुआ था एक्स्ट्रामैरिटल का। फिर करण पटेल के साथ उसका...वो हमेशा कॉन्ट्रोवर्शियल चीजों में ही उसको मैं जानता था। बाद में मुझे पता चला कि प्रत्युषा और काम्या के बीच में लड़ाई हुई थी करण पटेल की चीजों को लेकर। उनके बीच में झगड़ा हुआ था।

ऐसा आरोप सामने आया था कि काम्या पंजाबी और प्रत्युषा के बीच अब दोस्ती नहीं रही है क्योंकि प्रत्युषा ने काम्या से करण को छीनने की कोशिश की थी। मैं काम्या को पर्सनली नहीं जानता था। डायरेक्टली नहीं जानता था। मैं उसे जानता था कि क्योंकि काम्या कि शादी उस वक्त ऐसे शख्स के साथ हुई है, जिसे मैं बहुत अच्छे से जानता था। तब मुझे पता चला कि फैमिली ईश्यूज है। उस वक्त काम्या ‘वो रहने वाली महलों की’ कर रही थी और मैं ‘माता की चौकी’ कर रहा था। उस वक्त निमाई बाली संग उनके अफेयर की खबरें थीं।

एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर विवाद था। मैं उन्हें सिर्फ इस विवाद की वजह से जानता था। काम्या को लगा था कि मैं सर्वाइव नहीं करूंगा। सभी को लगा था कि मैं खत्म हो गया हूं। मेरा वजन कम हो गया था। मैं खा नहीं पा रहा था। लोगों को लगा था कि मैं या तो मर जाऊंगा या फिर पागलखाने जाऊंगा। इस तरह से उन लोगों ने मुझे खत्म करने की पूरी कोशिश की क्योंकि मैं लड़ने की पूरी कोशिश कर रहा था। बता दें कि ‘बिग बॉस’ के दौरान काम्या और प्रत्युषा के बीच में क्लोज बॉन्ड था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक