न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने बताया कैसी रही थी तेजस्वी के माता-पिता से पहली मुलाकात, इस दिन री-रिलीज होगी आमिर-सलमान की फिल्म

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस को बहुत प्यारी लगती है। दोनों करीब 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। उनकी लव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 8:44:07

2 News : करण ने बताया कैसी रही थी तेजस्वी के माता-पिता से पहली मुलाकात, इस दिन री-रिलीज होगी आमिर-सलमान की फिल्म

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस को बहुत प्यारी लगती है। दोनों करीब 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। उनकी लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ के घर से शुरू हुई थी। तब से उनका साथ बना हुआ है और उनमें मजबूत बॉन्डिंग नजर आती है। इन दिनों उनकी शादी को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। इस बीच करण ने तेजस्वी और उनके माता-पिता से अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बात की। करण इन दिनों कलर्स टीवी के कॉमेडी कुकिंग शो लॉफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रहे हैं। हालांकि वे शुरुआत से इस शो का हिस्सा नहीं थे लेकिन अब्दू रोजिक के जाने से वे एल्विश यादव के जोड़ीदार बन गए हैं।

करण पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी के साथ थे। करण ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर कहा कि मैंने तेजस्वी के माता-पिता के साथ 30 मिनट बिताए, जिसके बाद उनकी मां ने कहा कि ले जा, लड़की लेकर जा, अभी लेकर जा। वे बहुत प्यारे और सिंपल लोग हैं और तेजस्वी भी बहुत नॉर्मल और जमीन से जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर बहुत बॉसी होती है, लेकिन उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह दबती नहीं है। आप उस पर हावी नहीं हो सकते हैं। अगर मैं उसे किसी चीज के पीछे का लॉजिक नहीं समझा पाता, तो वह काम नहीं करेगा। वह इस मामले में बहुत स्मार्ट है। तेजस्वी आज भी बहुत मेहनत कर रही हैं।

अब वह ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ कर रही हैं और उन्होंने दिसंबर एंड से शूटिंग शुरू की है और तब से मैं उनसे केवल 4 बार मिला हूं। वह दूसरों की तुलना में दोगुनी मेहनत करती हैं। 12 घंटे की शूटिंग के बाद वह 2 घंटे के लिए वीडी देती हैं और फिर ग्रूमिंग सेशन करती हैं। कभी-कभी वह मेरे घर पर ही रुक जाती हैं। सुबह मैं उन्हें ढूंढता हूं और वह मेरे कुक के साथ कुछ तैयार करने में बिजी होती हैं। उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में लगभग जीत हासिल कर ली थी, अगर उनकी आंख में चोट न लगी होती, तो वह शो जीत जातीं। तेजस्वी को अक्सर गलत समझा जाता है।

लोग सोचते हैं कि वह दूसरों का सम्मान नहीं करतीं, लेकिन ऐसा नहीं है। वह इंसान को इंसान समझती हैं। वह इस बात को महत्व नहीं देतीं कि आप कितने अमीर हैं या आपकी हैसियत क्या है, वह लोगों के काम से इम्प्रेस होती हैं। उनके ज्यादा दोस्त नहीं हैं। वह तभी आपके करीब आएंगी, जब वह आपसे जुड़ाव महसूस करेंगी तभी वह आप पर हक जताएंगी। कभी-कभी वह कुछ बातें कह देती हैं, लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह जानती हैं कि मुझ पर उनका क्या अधिकार है।

karan kundrra,actor karan kundrra,tejaswi prakash,actress tejasswi prakash,karan tejasswi,bigg boss 15,andaz apna apna,Salman Khan,aamir khan

30 साल बाद रिलीज हो रही ‘अंदाज अपना अपना’ की इस फिल्म से होगी टक्कर

आजकल पुरानी फिल्में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का ट्रेंड चल रहा है। अब दो सुपरस्टार आमिर खान और सलमान खान की 30 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ भी री रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था। इसमें सलमान और आमिर के साथ रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था और प्रोड्यूसर थे विनय कुमार सिन्हा। दिवंगत विनय की फैमिली ने पिछले साल नवंबर में फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर बताया था कि फिल्म 2025 में गर्मियों के दिनों में फिर से दस्तक दे रही है।

अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। विनय के बच्चों नम्रता, प्रीति सिन्हा और आमोद सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि 25 अप्रैल को फिल्म दोबारा रिलीज होने जा रही है। साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी कि आमिर और सलमान इसके सीक्वल के लिए भी एक्साइटेड हैं। बता दें यह फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे सकती है। ‘ग्राउंड जीरो’ भी 25 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म में इमरान एक बीएसएफ कमांडर के दमदार किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में इसका टीजर जारी हुआ है जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी