न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगीं अटकलें तो करण कुंद्रा ने बताई डेटिंग ऐप बम्बल पर प्रोफाइल की सच्चाई, गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने दी यह रिएक्शन

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से लाइमलाइट में हैं। उनकी लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 11:39:05

लगीं अटकलें तो करण कुंद्रा ने बताई डेटिंग ऐप बम्बल पर प्रोफाइल की सच्चाई, गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने दी यह रिएक्शन

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से लाइमलाइट में हैं। उनकी लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई और आज भी जारी है। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम शेयर करते नजर आते हैं, जिसकी झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखाते हैं। फैंस को उनकी शादी का इंतजार है और उन्हें कभी भी यह खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हालांकि हाल में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख इस जोड़ी को चाहने वाले चिंता में पड़ गए। दरअसल डेटिंग ऐप बम्बल पर करण की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया।

इसमें करण बेज रंग की शर्ट और पैंट पहने हैं। इस वेरिफाइड अकाउंट में उनकी उम्र 40 साल है। बात बहुत ज्यादा बढ़ती देख करण ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और हकीकत का खुलासा किया। करण ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि बम्बल पर तो मेरा कोई अकाउंट भी नहीं है। हां, यह स्क्रीनशॉट हर 6-7 महीने में आता ही रहता है। यह 4-5 सालों से हो रहा है…इसमें कुछ भी नया नहीं है। इसे देख लगता है कि मैं कल्याण में हूं।

मैं पंजाब में अपने पिता और बहनों के साथ समय बिता रहा हूं…सच कहूं तो मुझे ठीक से पता भी नहीं है कि कल्याण जैसी जगह है कहां। मेरा डेटिंग ऐप पर एक अकाउंट भी नहीं है। ये मेरे हेटर्स के लिए एक टॉपिक है। हर कुछ महीने के बाद ऐसे स्क्रीनशॉट पॉप-अप होते रहते हैं। ऐसा लंबे समय से चल रहा है। मेरे कई सारे फैंस भी मुझे ये भेजते हैं।

karan kundrra,actor karan kundrra,tejasswi prakash,actress tejasswi prakash,karan tejasswi,karan dating app,karan tejasswi relationship,leughter chefs 2

तेजस्वी पूर्व में भी साफ कह चुकी हैं कि वह इन खबरों को…

करण ने बताया कि तेजस्वी ने भी इस पर रिएक्शन दी है, जिसे सुनकर हर कोई हंसने लगा। तेजस्वी ने कहा कि हां हां…ऐसा तो कई बार हुआ है। बता दें तेजस्वी पूर्व में भी साफ कह चुकी हैं कि वह इन खबरों को एंटरटेनमेंट की तरह लेती हैं। तेजस्वी का कहना है कि हम जानते हैं कि हमारी निजी जिंदगी पर फैंस की नजर रहती है, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें यह सब मजेदार लगता है और हम इस पर हंसते भी हैं।

मजे की बात ये है कि जिस ऐप पर करण की प्रोफाइल बन रही है उसी ऐप के वे एक वक्त ब्रैंड एंबेसडर हुआ करते थे। उस वक्त वो एक्ट्रेस अनुशा दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में थे। करण हमेशा से अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे हैं। तेजस्वी से पहले उनका रिलेशन उनकी को-स्टार कृतिका कामरा और अनुशा के साथ था। BB 15 में तेजस्वी के मिलने के बाद करण उनके साथ रिलेशन में आ गए। दोनों 2021 से डेट कर रहे हैं और कई बार उनकी शादी और ब्रेकअप को लेकर खबरें आती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह