Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं बीमार तो नहीं!, 52 वर्षीय करण जौहर की तस्वीर देख घबरा गए फैंस, जबरदस्त वेट लॉस पर उठे सवाल, खुद बताई सच्चाई

करण जौहर की हालिया वायरल फोटो में उनके भारी वजन घटाने को देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सेहत को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं करण ने खुद अपने ट्रांसफॉर्मेशन की सच्चाई बताई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 2:21:53

 कहीं बीमार तो नहीं!, 52 वर्षीय करण जौहर की तस्वीर देख घबरा गए फैंस, जबरदस्त वेट लॉस पर उठे सवाल, खुद बताई सच्चाई

भारत के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर, जो हमेशा अपनी स्टाइल और चुलबुले अंदाज से सुर्खियों में रहते हैं, इस बार एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर लिया है, और उनका अचानक इतना ज्यादा वेट लॉस देखकर फैंस चौंक गए हैं। करण जौहर हमेशा लोगों को बड़े पर्दे पर नए टैलेंट और धमाकेदार कहानियों से सरप्राइज करते आए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फिटनेस से सबको चौंका दिया।

52 वर्षीय करण की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और कई यूजर्स को यह ट्रांसफॉर्मेशन थोड़ा असामान्य लगा। लोगों का सवाल था—"कोई इतनी जल्दी इतना कैसे पतला हो सकता है?" कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि करण ने ओजेम्पिक (Ozempic) जैसी दवाइयों का सहारा लिया है। हालांकि, करण पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

दरअसल, हाल ही में कॉमेडियन समय रैना ने करण के साथ एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी, जिसमें करण ढीले ग्रे कपड़ों में दिख रहे हैं और उनका बदला हुआ लुक सबका ध्यान खींच रहा है। समय ने फोटो के साथ लिखा, “भारत का सबसे महान व्यक्ति जिसने बेस्ट टैलेंट को लॉन्च किया।”

हालांकि, इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। रेडिट पर एक यूजर ने तस्वीर डालते हुए लिखा—"KJO के साथ क्या हुआ?" कई लोग उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित नजर आए। एक यूजर ने कहा—"मुझे उम्मीद है कि वह स्वस्थ होंगे, आखिर बच्चों की देखभाल वो और उनकी मां ही कर रहे हैं।"
वहीं कुछ यूजर्स ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि करण कहीं बीमार तो नहीं हैं। एक ने लिखा—"अगर वह बीमार हैं, तो ऐसे में उनका मजाक उड़ाना सही नहीं है।" वहीं एक अन्य ने कहा—"ये सिर्फ ओजेम्पिक नहीं हो सकता, उनकी हालत कुछ और बता रही है।"

हालांकि, करण जौहर ने इस सब पर पूरी ईमानदारी से अपनी बात रखी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए साफ-साफ कहा कि उनका वेट लॉस ओजेम्पिक से नहीं बल्कि एक सख्त और हेल्दी लाइफस्टाइल की देन है। उन्होंने लिखा—"मैंने हेल्दी रहने, पोषण पर ध्यान देने और रोजाना एक बार खाना खाने की आदत को अपनाया है। ये मेरी मेहनत है, क्रेडिट किसी और को क्यों?" उन्होंने महीप कपूर को भी टैग करते हुए पूछा—"क्या आपका इशारा मुझ पर था?"

करण ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव में भी इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वह दिन में सिर्फ एक बार खाना खाते थे और अपनी डाइट पर सख्ती से अमल करते थे। यह सब उन्होंने न केवल अपनी सेहत के लिए किया, बल्कि अपने बच्चों के लिए भी खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने की सोच के साथ किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका