न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-करण क्यों बोले, अभी तो कपड़े उतार ही दिए हैं सबने..., देखें रजनीकांत की बेटी की स्पेशल पोस्ट

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की है। उनकी 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 12:35:42

जानें-करण क्यों बोले, अभी तो कपड़े उतार ही दिए हैं सबने..., देखें रजनीकांत की बेटी की स्पेशल पोस्ट

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की है। उनकी 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वे इसकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच करण ने उस वक्त को याद किया है, जब सोशल मीडिया पर उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा था। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां हीरू जौहर पर इसका बुरा असर पड़ा था।

करण ने यह भी कहा कि उन्हें ‘मूवी माफिया' के रूप में पेश किया जा रहा है। एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर उन्हें ‘मूवी माफिया’ कहकर ही संबोधित करती हैं। करण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पिछले तीन सालों में मुझे लगा कि मेरे खिलाफ बहुत नफरत फैलाई जा रही है। इसने वास्तव में मेरी मां पर भारी असर डाला है। मैंने उन्हें इस बात पर कई दफा निराश होते देखा है। वह टीवी चैनल देखती थी, वह मेरे खिलाफ ऑनलाइन कंटेंट पढ़ रही थी।

वह टीवी एंकरों को चीखते-चिल्लाते और मेरे बारे में माहौल बनाते देख रही थीं। ये बातें मुझे राक्षस जैसा दिखा रही थीं। फिर ऐसे लोग भी थे जो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसा ही लिख रहे थे। उस समय मुझे केवल लिवरल बनना था, क्योंकि मुझे मां और अपने लिए स्ट्रांग बनना था। दरअसल मैंने सोच लिया था कि अभी तो कपड़े उतार ही दिए हैं सबने। अभी क्या छुपाना?

वैसे भी हर किसी ने आपकी लाइफ में किसी तरह का तूफान ला दिया है, मेरे खिलाफ एक तरह के माइंड सेट बना लिया था। वे नहीं जानते कि मैं कौन हूं। उन्होंने बस माफिया या ऐसी किसी चीज से मुझे जोड़ना शुरू कर दिया। ये लोग नहीं जानते कि कैसे एक प्रोड्यूसर अपनी कास्ट के लिए मेहनत करता है।

karan johar,movie mafia tag,aishwarya rajinikanth,laal salaam,jailer,rajinikanth,kangana ranaut

‘लाल सलाम’ की शूटिंग खत्म होने पर इस अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या रजनीकांत

साउथ इंडिया के सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर’ गुरुवार (10 अगस्त) को रिलीज हो जाएगी। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस बीच उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की एक पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रही है। ऐश्वर्या ने खुद की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके साथ एक स्पेशल कैप्शन शेयर किया है।इस पोस्ट में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ की शूटिंग खत्म होने को भी मेंशन किया है।

फोटो में ऐश्वर्या को बालकनी में खड़े होकर पोज देते देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''9 किलो ज्यादा भारी, 8 शेड और डार्क, 7 महीने बाद, 6 बजे शाम की फोटो, 5 गुना समझदार और बोल्ड, 4 महीने का साथ में टीमवर्क, 3 कॉल शूट के साथ 22 घंटे की लगातार मेहनत, 2 मेरी लाल सलाम फैमिली का शुक्रिया और 1 यह सिर्फ संयोग नहीं...यहीं पर शूटिंग शुरू हुई और यहीं पर खत्म आपके आशीर्वाद के साथ।'' आपको बता दें कि ऐश्वर्या एक फिल्म डायरेक्टर और सिंगर हैं। उनकी शादी साउथ स्टार धनुष से हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका