न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने सैफ, अमृता और इब्राहिम के लिए लिखी पोस्ट, शाहिद ने सलमान को लेकर नहीं किया था कमेंट

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इब्राहिम को दिग्गज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 3:22:15

2 News : करण ने सैफ, अमृता और इब्राहिम के लिए लिखी पोस्ट, शाहिद ने सलमान को लेकर नहीं किया था कमेंट

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इब्राहिम को दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर लॉन्च करेंगे। करण पहले भी कई स्टारकिड्स को इंडस्ट्री में उतार चुके हैं। बताया जा रहा है कि करण-इब्राहिम की यह फिल्म पूरी हो चुकी है। इस बीच करण ने आज बुधवार (29 जनवरी) को इब्राहिम को लेकर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट की है। करण ने लिखा, “मैं अमृता (डिंगी) से तब मिला था जब मैं केवल 12 साल का था। अमृता ने धर्मा की ‘दुनिया’ फिल्म की थी, जिसे मेरे पिता ने बनाया था। मुझे आज भी याद है कि वो कैमरे के सामने कितनी कॉन्फिडेंट थीं।

हालांकि उनके बारे में जो चीज मुझे सबसे ज्यादा याद है वो यह कि मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब वो और उनके हेयर स्टाइलिस्ट साथ थे। यह हमारी पहली मीटिंग थी, जो ‘जेम्स बॉन्ड’ मूवी के साथ आगे बढ़ी थी। इसके बाद अमृता ने मुझे चाइनीज डिनर कराया था। जब मैं उनसे दूसरी बार मिला तो वो मुझे अपना बना चुकी थीं और मुझे वो उसी प्यार के साथ ट्रीट कर रही थीं। उनकी यह खासियत उनके बच्चों में भी है। सैफ के साथ मैं पहली बार आनंद महेन्द्रू के ऑफिस में मिला था। वो काफी यंग और चार्मिंग थे। इब्राहिम भी एकदम अपने पिता जैसा ही है।

हमारी ये दोस्ती हमारे बच्चों में भी है। मैं इस परिवार को पिछले 40 सालों से जानता हूं। धर्मा प्रोडक्शन ने अमृता के साथ ‘दुनिया’ और ‘2 स्टेट्स’ में काम किया है और सैफ के साथ ‘कल हो न हो’ और ‘कुर्बान’ में काम किया है। फिल्में इस परिवार के ब्लड में हैं, इनके जींस में हैं और फिल्में इस परिवार का पैशन है। आइए इस परिवार के एक और सदस्य के लिए हम बॉलीवुड में जगह दें, जिसका दुनिया इंतजार कर रही है।

इब्राहिम अली खान लोगों के दिलों में जगह बनाने आ रहे हैं। थोड़ा इंतजार करिए...' उल्लेखनीय है कि इब्राहिम साल 2023 में आई करण की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। इब्राहिम जल्द ही ‘सरजमीं’ फिल्म से आगाज करने वाले हैं, जिसे धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनाया गया है। इसमें इब्राहिम के साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।

शाहिद कपूर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो उस समय ऐसे ही बातें हो रही थीं...

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर लाइमलाइट में है। मूवी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शाहिद जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच शाहिद अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ स्टार्स अपने एटीट्यूड के साथ इवेंट्स में आते हैं और दूसरों को ऐसा महसूस कराते हैं जैसे उनकी मौजूदगी बहुत जरूरी हो।

लोगों ने समझा कि शाहिद का इशारा सलमान की ओर है। अब शाहिद ने सफाई दी है। शाहिद ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इसको लेकर सवाल किए जाने पर कहा कि मुझे इस बारे में एक-दो लोगों ने मैसेज करके भी पूछा था। ईमानदारी से कहूं तो उस समय ऐसे ही बातें हो रही थीं, तो मैंने बिना कुछ सोचे-समझे बस जवाब दिया था। लेकिन अगर मैं कमेंट करना चाहूं, तो यह कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति पर नहीं होगा जो इतना सीनियर, इतना स्थापित हो और जिनका मैं इतना सम्मान करता हूं। बस यह क्लियर करना है।

दरअसल शाहिद ने हाल ही में राज शमान को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के स्टार्स पर बातें की थी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि कुछ एक्टर ऐसे हैं जो आते हैं तो उनके चेहरे पर दिखता है कि वे आ रहे हैं। कुछ सैकंड में ही ये पता चल जाता है। अगर आप रूम में घुसे हैं तो आपको देखकर ही लग जाएगा कि वे महसूस करा रहे हैं कि वे आ गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री