न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यश और रूही को एक्टर नहीं बनाना चाहते करण जौहर, कहा - हेयर और मेकअप आर्टिस्ट...

करण जौहर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे यश और रूही बॉलीवुड में एक्टर बनें। उन्होंने बताया कि उन्हें हेयर और मेकअप आर्टिस्ट बनाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा करण जौहर ने एक्टर्स के बढ़ते नखरों और फीस पर भी प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 9:22:36

यश और रूही को एक्टर नहीं बनाना चाहते करण जौहर, कहा - हेयर और मेकअप आर्टिस्ट...

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर अक्सर स्टार किड्स को फिल्मों में लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसी हिट स्टार्स को इंडस्ट्री में लाने के बाद भी करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह नहीं चाहते कि उनके खुद के बच्चे, यश और रूही, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखें।

हेयर और मेकअप आर्टिस्ट बनें उनके बच्चे

फिल्म क्रिटिक कोमल न्हाटा के साथ बातचीत में करण जौहर ने बताया कि वह चाहेंगे कि उनके बच्चे हेयर स्टाइलिस्ट या मेकअप आर्टिस्ट बनें। उन्होंने कहा, "आजकल एक्टर्स की फीस इतनी बढ़ गई है कि अगर मैं अपने बच्चों को हेयर या मेकअप आर्टिस्ट बनाता हूं तो वे बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा कमा सकते हैं। एक हेयर करे और दूसरा मेकअप, दोनों के लिए फायदे का सौदा रहेगा।"

एक्टर्स के नखरों पर तंज

करण जौहर ने बॉलीवुड में एक्टर्स के बढ़ते नखरों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहता हूं कि हमारा बजट इतना है क्योंकि हम बिजनेस कर रहे हैं। अगर आपको और लोग चाहिए तो उन्हें लाकर दो। स्पोर्ट्स या बायोग्राफिकल ड्रामा में पूरा समय आपका शरीर कैमरे के सामने होता है, इसके लिए प्रोड्यूसर तैयार है पैसे देने को। लेकिन अगर आप रेग्युलर हीरो हैं और सिर्फ अच्छा दिखना चाहते हैं, तो हेल्दी खाना खाइए, लेकिन मैं इसके लिए पैसे क्यों दूं?" उन्होंने यह भी बताया कि कुछ एक्टर्स खुद ही बजट एडजस्ट कर देते हैं, जिससे प्रोड्यूसर का काम आसान हो जाता है।

एक्टर्स को दी सीख और लताड़

करण जौहर ने इंडस्ट्री के दूसरे पहलू पर भी चर्चा की और कहा कि कुछ एक्टर्स खुद अपनी तरफ से छोटी-छोटी सुविधाओं का ध्यान नहीं रखते। "अगर आपको मोटी फीस मिल रही है और बाकी सुविधाएं भी हैं, तो छोटी चीजें खुद कीजिए, थोड़ी शालीनता दिखाइए। क्यों आपके साथ 6-8 लोग ट्रेवल करते हैं?" करण ने पहले भी एक्टर्स की बढ़ती फीस पर विरोध जताया है और कहा था कि सलमान और आमिर जैसे स्टार्स का फीस मॉडल संतुलित है, क्योंकि इसमें प्रोड्यूसर का नुकसान नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह