न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने किया खुलासा, एक्ट्रेस के साथ हुआ 82 हजार का स्कैम, OTT पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘इमरजेंसी’

फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं। करण के प्रोडक्शन हाउस के तहत लगातार फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 8:44:41

2 News : करण ने किया खुलासा, एक्ट्रेस के साथ हुआ 82 हजार का स्कैम, OTT पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘इमरजेंसी’

फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं। करण के प्रोडक्शन हाउस के तहत लगातार फिल्में बनती रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ करण की बॉलीवुड स्टार्स के साथ दोस्ती भी चर्चाओं में रहती है। वे शाहरुख खान सहित कई बड़े स्टार्स के बेहद करीब हैं। उनका शो ‘कॉफी विद करण’ काफी पॉपुलर है, जिसमें अधिकतर सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं। करण ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक एक्ट्रेस के साथ इंस्टाग्राम पर बड़ा स्कैम हुआ है।

इस दौरान एक्ट्रेस को 82 हजार रुपए का फटका लग गया। करण ने एक पॉडकास्ट में कहा कि मेरे करीबी के साथ धोखाधड़ी हुई है। मैं उनका नाम रिवील नहीं कर सकता क्योंकि इससे उन्हें आपत्ति हो सकती है। वो मेरी दोस्त हैं और फेमस एक्ट्रेस भीं। उन्हें एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए जाना था। वो ऐसे ही अपना फोन स्क्रॉल कर रही थीं और एक रात उन्हें एक डिजाइनर के आउटफिट का लिमिटेड एडिशन दिखा। उस आउटफिट की कीमत वैसे तो बहुत ज्यादा थी। असल में तो उसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपए थी, लेकिन उसे इंस्टाग्राम पर महज 82000 रुपए में बेचा जा रहा था।

ऐसे में एक्ट्रेस ने सोचा कि ये तो अच्छी डील है और उन्होंने तुरंत उन लोगों को मैसेज कर दिया। तुरंत ही एक्ट्रेस को उन लोगों से जवाब भी मिल गया। एक्ट्रेस को कहा गया कि ये आखिरी पीस है, जल्दी इसे ले लीजिए, नहीं तो ये बिक जाएगा और आपको नहीं मिलेगा। ये सुनते ही वह एक्साइटेड हो गई और उस ड्रेस की कीमत भी उनके लिए परफेक्ट थी। ये सब सुनने के बाद एक्ट्रेस ने उस गाउन की कुछ तस्वीरें मांगी और उन्होंने छोटी से छोटी डिटेल्स शेयर कर दीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने UPI ID से पैसे ट्रांसफर कर दिए। हालांकि गाउन उसके बाद कभी आया ही नहीं और जब एक्ट्रेस ने बार-बार रिफंड या डिलीवरी की मांग की, तो कुछ भी नहीं हुआ।

karan johar,filmmaker karan johar,karan instagram,karan famous actress,kangana ranaut,actress kangana ranaut,emergency movie,emergency ott

जबरदस्त सुर्खियों में रही थी कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विषाक नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही अपेक्षित सफलता हासिल नहीं की, लेकिन खूब सुर्खियां बटोरी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

इस बात की जानकारी खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। आज शुक्रवार (21 फरवरी) को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर की। कंगना ने अपनी स्टोरी में ‘इमरजेंसी’ मूवी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीरें साझा की और इसके साथ कैप्शन में लिखा, “फिल्म इमरजेंसी, 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।” उल्लेखनीय है कि फिल्म रिलीज से पहले कई विवादों में घिर गई थी।

पहले यह फिल्म पिछले साल 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण इसकी रिलीज टल गई थी। बाद में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया। यह आरोप लगा कि फिल्म में कुछ विवादास्पद सीन हैं, जो शांति भंग कर सकते हैं। गौरतलब है कि कंगना पिछले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत दर्ज करने में सफल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ