न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस साउथ डायरेक्टर पर करण जौहर ने लगाया दांव, दे चुका ब्लॉकबस्टर फिल्म

धर्मा प्रोडक्शंस ने हाल ही में कमर्शियल और क्रिटिकल मलयालम सिनेमाई सफलता, मार्को के निर्देशक हनीफ अदेनी को अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म निर्देशित करने के लिए साइन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 6:26:31

इस साउथ डायरेक्टर पर करण जौहर ने लगाया दांव, दे चुका ब्लॉकबस्टर फिल्म

धर्मा प्रोडक्शंस ने हाल ही में कमर्शियल और क्रिटिकल मलयालम सिनेमाई सफलता, मार्को के निर्देशक हनीफ अदेनी को अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म निर्देशित करने के लिए साइन किया है। कहा जा रहा है कि यह धर्मा प्रोडक्शन की एक दमदार एक्शन फिल्म होगी, कुछ वैसी जैसी उनकी पिछली फिल्म किल थी।

हनीफ मलयालम सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शामिल होते हैं। उन्होंने 2017 में द ग्रेट फादर, 2019 में मिखाइल और अब स्टैंडअलोन स्पिन ऑफ मार्को नामक सफलतम फिल्में दर्शकों को दी हैं।

अदेनी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इस नई फिल्म का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह हिंदी और अन्य भाषाओं में भी बनाई जाएगी।

धर्मा प्रोडक्शंस ने 2025 में अभी तक कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं की है। धर्मा प्रोडक्शन ने दूसरे फिल्म निर्माताओं की फिल्मों का वितरण जरूर किया है, जो आने वाले महीनों में भी नजर आएगा। लेकिन अब हनीफ अदेनी के शामिल होने से प्रोडक्शन हाउस के लिए बड़े पर्दे पर एक्शन की एक नई लहर दिखने की उम्मीद जग गई है। अब इस फिल्म के लिए करण जौहर किन कलाकारों को साथ लेकर आते हैं यह देखना बाकी है।

फिलहाल, प्रोडक्शन हाउस अपने बैनर तले बनी और प्रदर्शन की बाट जोह रही फिल्मों को प्रदर्शित करने की योजना बना रहा है। इन फिल्मों में एक फिल्म अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी है, जिसने उनके साथ आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म वकील और राजनेता सी. शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित होने की उम्मीद है क्योंकि यह जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं को दर्शाती है।

इसके अलावा, इस बैनर की दूसरी प्रदर्शित होने वाली फिल्म धड़क -2 भी है, जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धान्त चतुर्वेदी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई तमिल फिल्म परियेरम पेरुमल से प्रेरित एक शक्तिशाली रोमांटिक ड्रामा है। इन दोनों के अलावा, प्रोडक्शन हाउस के पास सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी है जिसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो रिलीज़ के लिए पाइपलाइन में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ