न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अहान की तारीफ करने पर ट्रॉल हुए करण ने किया पलटवार, इस मशहूर एक्टर ने ली दुनिया से विदाई

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में बने रहते हैं। वे एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। उन्हें हाल ही रिलीज हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 1:22:07

2 News : अहान की तारीफ करने पर ट्रॉल हुए करण ने किया पलटवार, इस मशहूर एक्टर ने ली दुनिया से विदाई

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में बने रहते हैं। वे एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। उन्हें हाल ही रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' की तारीफ करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रॉल किया जा रहा है। अब करण ने ऐसे यूजर्स को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल करण ने डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ देखने के बाद एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने नए कलाकार अहान और अनीत को जमकर सराहा। करण ने लिखा, “मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने कोई फिल्म देखने के बाद ऐसा कब महसूस किया था।

आंसू बह रहे थे और साथ ही बहुत खुशी भी थी। इस बात की खुशी कि एक प्रेम कहानी ने सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा दी और पूरे देश को प्यार में डुबो दिया। मुझे गर्व है कि मेरे अल्मा मैटर YRF ने प्यार वापस ला दिया है। फिल्मों की ओर वापसी, अपनी इंडस्ट्री की ओर वापसी, आदि। मैं तुमसे प्यार करता हूं और मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मैं जीवनभर के लिए YRF का छात्र हूं। मोहित सूरी अपने करिअर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बना रहे हैं, और मैं उनकी कहानी, उनके शिल्प और संगीत के उनके शानदार उपयोग से अभिभूत हूं। संगीत इस फिल्म का सिर्फ एक स्तंभ नहीं बल्कि एक किरदार है।

अहान पांडे की क्या शुरुआत है। आपने मेरा दिल तोड़ा और फिर भी एक फिल्म निर्माता के रूप में मुझे ऊर्जा दी। आपकी आंखें बहुत कुछ कह गईं और मैं आपकी आगे की यात्रा देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। आप शानदार हैं। अनीत पड्डा, फिल्मों में आपका स्वागत है। तुम बहुत खूबसूरत लड़की हो, कितनी प्यारी और अद्भुत हो। तुम्हारी खामोशियां बहुत कुछ कह जाती थीं और तुम्हारी कमजारी और मजबूती ने मुझे रुला दिया। अहान और तुम दोनों जादुई से भी बढ़कर थे।” करण की यह बात कई लोगों को नहीं जमी और वे उन पर निशाना साधने लगे।

एक यूजर ने लिखा, “आ गया नेपो किड्स का दाईजान।” करण इससे आहत हो गए और उन्होंने पलटवार करते हुए लिखा, “चुप कर घर बैठे-बैठे नेगेटिविटी मत पाल। दो बच्चों का काम देख और खुद कुछ काम कर।” उल्लेखनीय है कि करण पर कई सालों से नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। कहा जाता है कि वे अपनी फिल्मों में स्टार किड्स को ही मौका देना पसंद करते हैं।

karan johar,filmmaker karan johar,saiyaara,ahaan pandey,aneet padda,mohit suri,tom troupe,actor tom troupe,tom troupe death

97 साल के थे टॉम ट्रूप, किया कई टीवी शो और फिल्मों में काम

दिग्गज एक्टर टॉम ट्रूप का निधन हो गया है। टॉम ने करीब छह दशकों तक मंच और स्क्रीन पर अपनी कला का जादू बिखेरा। उनके प्रचारक हरलान बोल ने डेडलाइन को बताया कि टॉम का निधन 20 जुलाई को उनके बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर प्राकृतिक कारणों से हुआ, जो उनके 97वें जन्मदिन के ठीक पांच दिन बाद था। ‘मिशन इम्पॉसिबल’, ‘स्टार ट्रेक’, ‘चीयर्स’ और ‘फ्रेजियर’ जैसे टीवी शो में अपने शानदार किरदारों के लिए मशहूर टॉम ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। उनका जन्म 15 जुलाई 1928 को मिसौरी के कैनसस सिटी में हुआ था।

करिअर की शुरुआत थिएटर प्रस्तुतियों से की। 1940 के दशक में न्यूयॉर्क जाने के बाद उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस और शिक्षक उटा हेगन के मार्गदर्शन में हर्बर्ट बर्गॉफ स्टूडियो में अभिनय की पढ़ाई की। साल 1958 में लॉस एंजिल्स जाने के बाद टॉम का करिअर जोर पकड़ने लगा। उन्होंने 1960, 70, 80 और 90 के दशक में 75 से अधिक टीवी शो में अभिनय किया, जिनमें ‘द फ्यूजिटिव’, ‘द वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट’, ‘चिप्स’, ‘कैग्नी एंड लेसी’, ‘नॉट्स लैंडिंग’, ‘मर्डर, शी रॉट’, ‘द मैन फ्रॉम अंकल’ और ‘ईआर’ जैसे शो शामिल हैं।

उनकी फिल्मों में ‘केलीज हीरोज’ (1970), ‘द डेविल्स ब्रिगेड’ (1968), ‘समर स्कूल’ (1987) और रिवर फीनिक्स व कीनू रीव्स के साथ ‘माई ओन प्राइवेट इडाहो’ (1991) शामिल हैं। टॉम ने चार्ल्स नेल्सन रीली, लू लियोनार्ड, जॉन एर्मन और डॉम डेलुइस के साथ मिलकर लॉस एंजिल्स में ‘द फैकल्टी’ नामक एक्टिंग स्कूल की स्थापना की। टॉम को थिएटर करना भी बहुत पसंद था। ज्यादातर ड्रामा में उनकी 60 साल की पत्नी कैरोल कुक भी किसी ना किसी किरदार में होती थीं। उनका साल 2023 में निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी