न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण के लिए परेशानी बनी ‘जिगरा’ के डायरेक्टर की बात, इस एक्ट्रेस की बोल्ड फोटो देख गुस्सा हुए लोग

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें आलिया पहली बार एक्शन अवतार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 8:19:31

2 News : करण के लिए परेशानी बनी ‘जिगरा’ के डायरेक्टर की बात, इस एक्ट्रेस की बोल्ड फोटो देख गुस्सा हुए लोग

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें आलिया पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म के निर्देशक वासन बाला ने हाल ही एक बड़ा खुलासा किया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि करण जौहर ने उनसे बिना पूछे फिल्म ‘जिगरा’ की अधूरी स्किप्ट आलिया को भेजी थी। इससे पता चला कि वासन इससे खुश नहीं थे कि आलिया इस फिल्म को करें।

इसके बाद बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) की डिबेट तेज हो गई थी। अब करण ने ‘जिगरा’ से जुड़े कास्टिंग विवाद पर बात की है और कहा कि मैं हाथ जोड़कर सभी से कहता हूं कि कृपया क्लिकबेट हेडर बनाने से पहले एक बार पूरा इंटरव्यू जरूर देख लें। करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “ट्विटर कुछ समय पहले एक्स बन गया और मेरा एक्स बन गया...मैंने शोर से दूरी बना ली और फालतू के गुस्से को शांत कर दिया...

लेकिन सोशल मीडिया लॉकनेस मॉन्स्टर की तरह है, यह तब भी आप तक पहुंचता है जब आप इसे नहीं देखना चाहते हैं..वासन बाला ने इंटरव्यू में पूरी मासूमियत और प्यार से बात की। इस इंटरव्यू ने पहले तो मुझे हंसाया मगर बाद में यह मेरे लिए परेशानी का सबब बन गया।” उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वासन के मजाक में दिए गए बयान को आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट पेश किया गया जिसके चलते करण खूब ट्रॉल हुए। ऐसे में धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण को सफाई देनी पड़ गई।

एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने शेयर की टॉपलेस फोटो, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

सुपरहिट मूवी ‘आशिकी’ फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (55) लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। हालांकि अनु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनु ने कुछ ऐसा कर दिया कि वह ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गईं। अनु अक्सर हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट से फैंस की नींद उड़ा देती है। इस बार उन्होंने हद कर दी और टॉपलेस फोटो शेयर की।

इस पर यूजर्स को गुस्सा आ गया और वे तरह-तरह के कमेंट करने लगे। अनु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो डाली है उसमें वह एक मिरर के सामने पोज दे रही हैं, जबकि उन्होंने अपनी बॉडी को सिर्फ एक टॉवल से कवर किया हुआ है। मिरर सेल्फी लेते हुए अनु का ये टॉपलेस लुक काफी बोल्ड है, जो सामने आते ही वायरल हो गया।

अनु ने कैप्शन में लिखा, “आप बाधाओं को दूर करने के लिए प्रेयर करते हैं लेकिन सबसे बड़ी बाधा तो आप खुद होते हैं। आप इसे देखने तक से कतराते हैं। मेरी पूरी जिंदगी मेरे जैसी ही सामना करने के बारे में रही है। चाहे सब कितना मुश्किल क्यों न रहा हो। ये मेरे लिए एक वरदान है। ये आशीर्वाद बन गया। क्या आप भी ऐसा कर सकते हैं? एक शुरुआत करें। अपनी बाधा को दूर करें।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री