न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने की आर्यन की तारीफ, लिखा-पिक्चर अभी बाकी है…, सोनम ने दिखाई पति और बेटे की झलकियां

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए फैंस का इंतजार खत्म होने को है। यह ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sept 2025 8:51:39

2 News : करण ने की आर्यन की तारीफ, लिखा-पिक्चर अभी बाकी है…, सोनम ने दिखाई पति और बेटे की झलकियां

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए फैंस का इंतजार खत्म होने को है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर गुरुवार (18 सितंबर) को रिलीज होने जा रही है। इस बीच दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने आर्यन की एक तस्वीर भी शेयर करते हुए उन्हें सीरीज में रोल देने के लिए धन्यवाद कहा। बता दें करण और शाहरुख बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करण ने लिखा, “चमकते रहो बेटा। आज तुम्हारे लिए बहुत बड़ी रात है, जब तुम्हारा परिवार, दोस्त और फिल्म जगत तुम्हारा बाहें फैलाकर स्वागत करेंगे।

तुमने एक ऐसा रास्ता चुना, जिसके बारे में बहुतों ने सोचा भी नहीं था-कैमरे के पीछे रहने का चुनौतीपूर्ण काम, एक कहानीकार होना और फिर उसको पूरा करने के लिए जिम्मेदार एक कप्तान होने का। मैंने तुम्हें 2 साल से अधिक समय से अथक और लगन से काम करते देखा है और तुमने कभी भी मिले मौके को हल्के में नहीं लिया। अपनी कहानी कहने का तुम्हारा एक अलग अंदाज है और मैं ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में तुम्हारे काम की सराहना लोगों से सुनने के लिए बेताब हूं। मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे शो में रोल देने के लिए भी शुक्रिया, जिसका मैं मन ही मन तुम्हारे पूछने का इंतजार कर रहा था। सीरीज तो बन गई बेटा, पिक्चर अभी बाकी है।”

बता दें करण के फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर लोगों के साथ काफी अच्छे रिलेशन हैं। करण अधिकतर सेलेब किड्स को प्रोत्साहित करते नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार यूजर्स नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को बढ़ावा देने का आरोप लगा ट्रॉल भी करते हैं। हाल ही सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी अच्छा रिस्पोंस मिला। लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं। इसमें बॉलीवुड की सच्चाई दिखाने की कोशिश की गई है। इस सीरीज में तीनों खान पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, एसएस राजामौली, बादशाह और दिशा पटानी की झलक भी दिखी थी। इसे आर्यन की मां गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इसके गाने पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

karan johar,filmmaker karan johar,shahrukh khan,superstar shahrukh khan,aryan khan,karan aryan,the bads of bollywood,sonam kapoor,actress sonam kapoor,anand ahuja,vayu

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें और वीडियो

अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आज बुधवार (17 सितंबर) को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए कुछ खूबसूरत पल साझा किए। उन्होंने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। सोनम ने इंस्टाग्राम पर जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें वह वायु के साथ रेगिस्तान की रेत पर बैठी दिख रही हैं। दूसरी फोटो में आनंद बेटे को कंधे पर बिठाकर टहल रहे हैं। तीसरी तस्वीर में आनंद और वायु एक हरे-भरे पार्क में टहल रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में सोनम ने वायु को अपनी गोद में लिया हुआ है, जबकि आनंद उनके पीछे खड़े होकर पोज दे रहे हैं। सोनम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें आनंद बेटे के साथ मस्ती कर रहे हैं। सोनम ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “अगस्त का महीना। वायु का महीना। तीन शहरों में, जिन्हें वह अपना घर कहता है।” सोनम की इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है और वे तीनों पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। सोनम की शादी साल 2018 में हुई थी और उन्होंने 20 अगस्त 2022 को वायु का स्वागत किया।

बता दें सोनम अक्सर परिवार के साथ बिताए पलों की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाती हैं। सोनम की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा। फिल्म अनुजा चौहान के साल 2010 के उपन्यास पर आधारित है। सोनम की पिछली फिल्म साल 2023 में आई 'ब्लाइंड' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह