न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने 26 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, चैट शो में प्लास्टिक सर्जरी के बारे में ऐसा बोलीं जान्हवी

चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें हर सप्ताह बॉलीवुड के दिग्गज आते हैं जो काजोल और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 2:34:23

2 News : करण ने 26 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, चैट शो में प्लास्टिक सर्जरी के बारे में ऐसा बोलीं जान्हवी

चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें हर सप्ताह बॉलीवुड के दिग्गज आते हैं जो काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ मस्ती करते हुए दिलचस्प सवालों के जवाब देते हैं। इसके लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री जान्हवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे। यहां करण ने जान्हवी को यह कहकर चौंका दिया कि उनके परिवार के एक सदस्य के साथ उनका रिश्ता रहा है। हालांकि करण ने जल्द ही बात संभालते हुए कहा कि उन्होंने यह बात मजाक में जान्हवी की रिएक्शन जानने के लिए कही थी।

दरअसल एपिसोड के दौरान ‘सच या झूठ’ नाम का गेम खेलते हुए जान्हवी ने करण को चुनौती देते हुए कहा कि हमें अपने बारे में एक शर्मनाक सच बताओ और एक झूठ गढ़ो और हम अनुमान लगाएंगे कि कौनसा सच है। करण ने शरारती मुस्कान के साथ जवाब दिया कि मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी और मैं आपके परिवार के एक सदस्य के साथ रिलेशनशिप में रहा हूं। यह सुनते ही जान्हवी बहुत हैरान हुईं और ट्विंकल व काजोल जोर से हंसने लगीं। इसके तुरंत बाद करण ने कहा कि पहले वाली बात सच है और दूसरी झूठ।

उन्होंने कहा कि मैं उस पार्टी में देर से पहुंचा था और मैं आपके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहा हूं। हालांकि यह विचार मेरे मन में कई बार आया है। शो के दौरान जान्हवी से एक्स-बॉयफ्रेंड का पीछा करने और शादी में प्यार की कम्पेटिबिलिटी के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने शादी में बेवफाई और फिजिकल चीटिंग को लेकर अपनी बात रखी। जब करण ने कहा कि वे फिजिकल चीटिंग को डील ब्रेकर के तौर पर नहीं देखते तो ट्विंकल ने मजाकिया लहजे में कहा, “रात गई, बात गई।”

जान्हवी इस विचार से असहमत दिखीं और बोलीं, “बिल्कुल नहीं। बात नहीं जाती। मैं इसे नहीं मानती। नहीं, यह डील ब्रेकर है।” ट्विंकल ने अपने कमेंट को सही ठहराने की कोशिश की और कहा कि जान्हवी बेवफाई के कॉन्सेप्ट को समझने के लिए अभी काफी छोटी हैं। अंत में करण ने फिर कहा कि मुझे नहीं लगता कि फिजिकल चीटिंग डील ब्रेकर है। कभी-कभी ठंड लग जाती है।

karan johar,filmmaker karan johar,janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,karan janhvi,kajol,twinkle khanna,kajol twinkle chat show,janhvi plastic surgery

जान्हवी कपूर ने कहा, मैं हमेशा अपने एक्सपीरियंस को शेयर करना चाहती हूं…

जान्हवी कपूर ने शो के दौरान समाज में फैले ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर भी खुलकर बात की। जान्हवी ने कहा कि मैं गेटकीपिंग में विश्वास नहीं करती। मैं भी सोशल मीडिया के शुरुआती दिनों में बहुत प्रभावित हुई थी और ये देखती थी कि हर कोई कैसे जज किया जाता है और कैसा दिखना चाहिए। मैं नहीं चाहती कि यंग लड़कियों को ये लगे कि परफेक्ट होना जरूरी है। हर किसी को वही करना चाहिए जो उसे खुश करे। मैं पूरी तरह से ईमानदार रहना चाहती हूं और अपनी खुशियों के लिए जो भी फैसला लिया, वो सही सोच-समझकर ही लिया है।

कुछ वायरल वीडियो में लोगों ने दावा किया था कि जान्हवी ने ‘बफेलो-प्लास्टी’ करवाई है। इस बारे में जान्हवी ने कहा कि मैंने जो भी किया, वो सोच-समझकर और अपनी मां की सलाह के साथ किया। अगर कोई यंग लड़की इन वीडियो को देखकर वही करने की कोशिश करे और कुछ गलत हो जाए, तो ये सबसे बड़ी गलती होगी। मैं हमेशा अपने एक्सपीरियंस को शेयर करना चाहती हूं ताकि नई पीढ़ी को सही जानकारी मिले और कोई गलत कदम न उठाए। ये बातचीत केवल मेरी नहीं बल्कि उन सभी लड़कियों के लिए है जो अपने आपको लेकर इनसिक्योर महसूस करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह