Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की से तारीफ सुन करण के आए आंसू, वीडियो वायरल, NMACC की इवेंट में इन स्टार्स ने बिखेरी चमक

पंजाबी रैपर और सिंगर करण औजला ने अपने टेलेंट के दम पर पहचान बनाई है। उन्हें चाहने वाले भारत के साथ पूरी दुनिया में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Dec 2024 12:03:43

2 News : विक्की से तारीफ सुन करण के आए आंसू, वीडियो वायरल, NMACC की इवेंट में इन स्टार्स ने बिखेरी चमक

पंजाबी रैपर और सिंगर करण औजला ने अपने टेलेंट के दम पर पहचान बनाई है। उन्हें चाहने वाले भारत के साथ पूरी दुनिया में मौजूद हैं। करण की परफोर्मेंस लोगों को खूब पसंद आती है। उनके सारे शो हिट रहते हैं। करण ने शनिवार (21 दिसंबर) रात मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट किया। करण ने अपने कई सुपरहिट गाने गाकर लोगों को क्रेजी कर दिया। इस मौके पर भारी भीड़ उमड़ी। मनोरंजन जगत से भी कई सितारे पहुंचे। इस दौरान एक्टर विक्की कौशल ने करण को स्टेज पर जॉइन किया।

दोनों ने इस साल के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों में से एक ‘तौबा-तौबा’ में काम किया था। दोनों को साथ देख फैंस झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने मिलकर ‘बैड न्यूज’ मूवी का ‘तौबा-तौबा’ गाना गाया। विक्की ने हुक स्टेप करते हुए जनता का दिल जीत लिया। इस दौरान विक्की ऑल ब्लैक लुक में दिखें, जबकि करण ने ब्लैक लुक के साथ ब्लू कलर की जैकेट पहनी थी। विक्की को देख ऑडियंस उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नाम लेकर हूटिंग करने लगे।

विक्की ने करण की जमकर तारीफ की। विक्की बोले, “करण मेरे भाई, मुझसे उम्र में काफी छोटा है लेकिन मेरे से ज्यादा जिंदगी देखी है इसने। और जो इसकी जर्नी है ये तारे के जैसे चमक डिजर्व करता है। मुझे इस पर गर्व है. मैं जानता हूं कि तेरे मां-पिता यहीं हैं और तुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। तुम्हें मुंबई प्यार करता है, पंजाब प्यार करता है।” विक्की की ये बातें सुन करण बेहद इमोशनल हो गए और उनके आंसू निकलने लगे। करण चश्मा उतारकर आंखें पोछने लगे तो विक्की ने उन्हें संभाला और गले लगाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

NMACC आर्ट्स कैफे के प्रीव्यू इवेंट में पत्नी व बेटी के साथ पहुंचे शाहरुख खान

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) आर्ट्स कैफे के प्रीव्यू इवेंट में शनिवार (21 दिसंबर) को बॉलीवुड हस्तियों ने रंग जमाया। सभी स्टार्स सज-धजकर पहुंचे और महफिल में चार चांद लगा दिए। शाहरुख खान ब्लैक लेदर जैकेट में कमाल के लग रहे थे। उनके साथ पत्नी गौरी खान ब्लैक गाउन में दिखीं। सुहाना ने मम्मी-पापा की जैसे ब्लैक ड्रेस पहनी थी। खुशी कपूर नेवी ब्लू ड्रेस में बहुत सिंपल नजर आ रही थीं। खुशी की बड़ी बहन जान्हवी कपूर ने सबसे अलग लुक ट्राई करते हुए पिंक शिमर शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।

इस मौके पर कैटरीना कैफ की खूबसूरती भी देखते ही बन रही थी। प्लेन ब्लैक ड्रेस में कैटरीना ने नो मेकअप लुक कैरी किया था। शाहिद कपूर ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनके साथ पत्नी मीरा राजपूत ने स्टाइलिश लुक कैरी किया था। माधुरी दीक्षित ने लाइट पिंक गाउन और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने स्टाइलिश सूट पहना था। अर्जुन कपूर ने ब्राउन कोट-पेंट पहना था। शनाया कपूर व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका