न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन से फिर सिनेमाघरों में आ रहे हैं ‘करण अर्जुन’, ‘बिग बॉस 18’ से अब इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को करीब 30 साल हो चुके हैं, लेकिन यह लोगों के जेहन में आज भी बसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 2:21:18

2 News : इस दिन से फिर सिनेमाघरों में आ रहे हैं ‘करण अर्जुन’, ‘बिग बॉस 18’ से अब इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को करीब 30 साल हो चुके हैं, लेकिन यह लोगों के जेहन में आज भी बसी हुई है। फैंस इस फिल्म से जुड़े हुए हैं और आज भी जब भी टीवी पर आती है तो उस पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। इसकी कहानी, एक्टिंग, गाने सहित सभी चीजें खास हैं। यह फिल्म 13 जनवरी 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान व शाहरुख के साथ राखी, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, रंजीत, जॉनी लीवर, आसिफ शेख सहित कई सितारे नजर आए थे।

अब इसके फैंस के लिए खुशखबरी है। 'करण अर्जुन' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह 22 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म का दमदार टीजर सामने आ गया है। सलमान ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “फिल्म में राखीजी ने सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे...22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में।” उल्लेखनीय है कि लगभग 6 करोड़ रुपए की लागात में बनी मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25.29 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कई क्लासिक कल्ट मूवीज को थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। शाहरुख खान-प्रीति जिंटा की हिट फिल्म ‘वीर जारा’ से लेकर रणबीर कपूर की म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉकस्टार’ और ‘तुम्बाड’ समेत कई फिल्में बड़े पर्दे पर लौटीं और सिनेमाघर दर्शकों से भर गए। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया।

BB 18 में इस हफ्ते हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान के बाद आया नायरा का भी नंबर

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से अब एक और कंटेस्टेंट का बोरिया बिस्तर गोल हो गया है। इस हफ्ते डबल एविक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस मुस्कान बामने के बाद टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एलिमिनेट होने वाले नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में मुस्कान और नायरा के अलावा विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा का नाम भी शामिल था। नायरा के घर से बेघर होने के बाद 14 कंटेस्टेंट बाकी रह गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नायरा घर में 300 से 400 जोड़ी कपड़े लेकर गई थीं। हालांकि उनका सफर 20 दिनों में ही खत्म हो गया। इस शो से पहले नायरा ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आई थीं। स्टंट्स में नायरा की परफॉर्मेंस ने हर किसी को इम्प्रेस किया था। नायरा का असली नाम मधुरिमा है, जो फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अब फैंस नायरा के एविक्शन को गलत बताते हुए उन्हें शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

नायरा को यकीन था कि वह फिनाले तक पहुंचेंगी। शो के अंदर नायरा ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। पहले वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें फटकार लगाई थी। इसके बाद भी उनके गेम में कोई बदलाव नहीं हुआ। नायरा ने शो में आने से पहला कथा कि मुझे पिछले 4-5 सालों में कई बार ‘बिग बॉस’ ऑफर किया गया। तब मैंने शो नहीं देखा था और मुझे रियलिटी शो करने का कोई अनुभव नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री