न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर से शादी करने जा रहे आदर और अलेखा, मेहंदी समारोह में पहुंचे कपूर खानदान के दिग्गज सितारों ने लूटी महफिल

दिवंगत दिग्गज एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन और अलेखा आडवाणी जल्द ही एक बार फिर से विवाह बंधन में बंधने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 11:16:44

फिर से शादी करने जा रहे आदर और अलेखा, मेहंदी समारोह में पहुंचे कपूर खानदान के दिग्गज सितारों ने लूटी महफिल

दिवंगत दिग्गज एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन और अलेखा आडवाणी जल्द ही एक बार फिर से विवाह बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हिंदू रीति-रिवाज से की जाने वाली शादी से पहले के समारोह शुरू हो गए हैं। बुधवार (19 फरवरी) रात मेहंदी की रस्म अदा की गई। जहां आदर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए थ्री पीस ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी वहीं अलेखा ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। समारोह में कपल के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। आदर की ममेरी बहन करीना कपूर खान व करिश्मा कपूर भी वहां पहुंचीं।

दोनों बहनें कमाल की लग रही थीं। करीना ने मल्टीकलर का सूट पहन एंट्री मारी। आदर के ममेरे भाई एक्टर रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और सास सोनी राजदान के साथ पहुंचे। रणबीर जहां आइवरी शेरवानी में शानदार लग रहे थे, वहीं आलिया ने पीले रंग के शरारा सेट का चुनाव किया, जिसके साथ उन्होंने येलो पोटली भी रखी थी। आलिया ने हैवी मेकअप के साथ चांदबालियां कैरी की थीं, लेकिन लोगों की निगाह उनके आउटफिट से ज्यादा बालों पर गई। उनका हेयर स्टाइल काफी अलग और यूनिक था।

आदर की मामी दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आईं। एक्ट्रेस जया बच्चन भी सेरेमनी में शामिल हुईं। आदर के कपूर खानदान से संबंध की बात करें तो वे रणधीर, ऋषि व राजीव कपूर की बहन रीमा जैन व मनोज जैन के बेटे हैं। बता दें जनवरी में आदर और अलेखा गोवा में निजी समारोह में क्रिश्चियन तरीके से शादी कर चुके हैं।

शादी में नीतू, करिश्मा, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन, निताशा नंदा समेत कपूर खानदान के कई सदस्यों ने शिरकत की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में आदर का रोका समारोह हुआ था, जिसमें भी करीना, करिश्मा, रणबीर, आलिया और नीतू सहित कई हस्तियां शामिल हुई थीं। आदर ने सितंबर में समंदर के किनारे अलेखा से प्यार का इजहार किया था। इसके बाद उन्होंने सगाई का ऐलान किया था। वैसे आदर व अलेखा ने नवंबर 2023 में ही सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था।

आदर ने अलेखा के लिए कहा, मैं हमेशा से उसे प्यार करता था…

समारोह के दौरान आदर ने अलेखा के लिए प्यार का इजहार किया। साथ ही बताया कि उन्होंने 4 साल टाइमपास किया। आदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आदर कहते हैं, “मैं हमेशा से उसे चाहता था और हमेशा उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन मुझे कभी उसके साथ रहने का मौका नहीं मिला। उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के लंबे सफर पर भेज दिया। लेकिन आज के दिन ये इंतजार करने के बाद सब कुछ सही लगता है, क्योंकि मैं इस खूबसूरत, महिला से शादी कर रहा हूं जो एक ख्वाब जैसी लगती है।

मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और यह इंतजार करना वाकई में सही था। ये एक राज है, मैं हमेशा से उसे प्यार करता था। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइमपास किया। लेकिन अब मैं प्यार करता हूं और तुम्हारा ही हूं, बेबी।” अलेखा से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया। कपल को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था लेकिन साल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड