Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन रिलीज होगी कपूर फैमिली की ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’, ‘बैटल ऑफ गलवान’ में Big B को लेकर बोले अपूर्व

कपूर फैमिली का फिल्म इंडस्ट्री से सालों पुराना नाता है। हर कोई उनके बारे में जानने को बेकरार रहता है। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 9:17:08

2 News : इस दिन रिलीज होगी कपूर फैमिली की ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’, ‘बैटल ऑफ गलवान’ में Big B को लेकर बोले अपूर्व

कपूर फैमिली का फिल्म इंडस्ट्री से सालों पुराना नाता है। हर कोई उनके बारे में जानने को बेकरार रहता है। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फैमिली डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ अगले महीने रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माताओं ने आज शुक्रवार (31 अक्टूबर) को आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा की। अरमान जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 नवंबर को स्ट्रीम होगी। यह शो कपूर परिवार के जीवन पर एक अंतरंग नजर डालता है जहां वे बेबाक बातचीत, अंतहीन गपशप और अविश्वसनीय जीवन की कहानियों में उलझे रहते हैं।

इसका नया पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, “कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है और आप आमंत्रित हैं! डाइनिंग विद द कपूर्स देखिए, 21 नवंबर को, सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।” इसमें करीना, करिश्मा, रणबीर, नीतू, रिद्धिमा और रणधीर समेत पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आएगा। परिवार के सभी सदस्य एक ही मेज पर खाना खाएंगे और ढेर सारी यादें ताजा करेंगे। यह इस फैमिली की ट्रेडीशनल फूड हैबिट, उनके फैमिली रिलेशन, सिनेमा और विरासत जैसे सब्जेक्ट पर बेस्ड है, क्योंकि यह फेमस बॉलीवुड फैमिली के कंट्रीब्यूशन, रीति-रिवाजों और फिल्म इंडस्ट्री तथा एक-दूसरे के प्रति उनके स्नेह को गहराई से दर्शाता है।

यूजर्स ने इसको लेकर काफी उत्सुकता दिखाई है और वे लगातार कमेंट कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और सादिया खतीब जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर लाइक्स के साथ रिएक्शन दी। सादिया ने कमेंट किया, “आप लोग बहुत शानदार लग रहे हैं।” नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री के विवरण में लिखा है, “कपूर परिवार के प्रसिद्ध खाने की मेज पर कुर्सी खींचिए और प्यार और हंसी का भरपूर आनंद लीजिए, क्योंकि वे अपने खाने, परिवार और फिल्मों की विरासत का जश्न मना रहे हैं।”

इस डॉक्यूमेंट्री का डायरेक्शन स्मृति मुंद्रा ने किया है। उल्लेखनीय है कि हिंदी सिनेमा पर 1930 के दशक से राज करने वाले कपूर खानदान की आज भी बॉलीवुड में काफी इज्जत है। इससे पहले साल 2024 में पूरे देश के 40 शहरों में रणबीर के दादा दिवंगत राज कपूर की 10 सुपरहिट फिल्मों की प्रदर्शनी रखी गई थी। बॉलीवुड के 'शोमैन' राज कपूर के खाने के शौक से जुड़े किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं।

सलमान की मूवी ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अमिताभ को लेकर लग रही थीं अटकलें

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक सीन वायरल हुआ था जिसमें अमिताभ बच्चन और फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया एक साथ नजर आए थे। तब से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान के साथ इस मूवी में अमिताभ हैं। इन खबरों को लेकर अब अपूर्व ने चुप्पी तोड़ी और बता दिया कि आखिर सच क्या है। जब अपूर्व से पूछा गया कि क्या इस फिल्म में अमिताभ भी हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, वो इस फिल्म में नहीं हैं, पास के स्टूडियों में कमर्शियल शूट करने आए थे तो मैं उनसे मिलकर हैलो कहने गया था।

दरअसल अपूर्व ने इंस्टा स्टोरीज पर इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, “अंदाजा लगाओ कि वह मुझे क्या बता रहे हैं? #legendonsetstoday” तभी से मीडिया में इस तरह की बातें आने लगीं कि कि अमिताभ अगर फुल रोल में नहीं तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ में कैमियो करते जरूर नजर आएंगे। खास बात है कि अपूर्व और बिग बी इससे पहले 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' और ‘एक अजनबी’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। इस कारण भी अटकलें लगाई जाने लगी कि एक बार फिर से उनकी जोड़ी रंग जमाएगी।

'बैटल ऑफ गलवान' की बात करें तो इसमें सलमान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में साल 2020 में 'बैटल ऑफ गलवान' वैली में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच बिना हथियार के हुए युद्ध को दिखाया जाएगा। सलमान आर्मी अफसर का रोल निभाएंगे। इस फिल्म से सलमान का लुक भी सामने आया था जिसमें वे जख्मी हालत में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका