न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा के शो में राघव चड्ढा के जूते हुए चोरी, बोले– नेता से पैसे निकलवाना आसान नहीं!

कपिल शर्मा के शो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी ने मंच पर एंट्री की, लेकिन राघव के नंगे पैर आने से सभी हैरान रह गए। जूते चोरी की मस्ती, जीजू-जीजू की शरारत और कपिल के चुटकुलों ने एपिसोड को बना दिया खास।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 5:07:56

कपिल शर्मा के शो में राघव चड्ढा के जूते हुए चोरी, बोले– नेता से पैसे निकलवाना आसान नहीं!

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग एपिसोड का एक नया और मज़ेदार प्रोमो जारी किया है। इस एपिसोड में पहली बार एक खास सेलिब्रिटी कपल– परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ मंच पर दिखाई देने वाले हैं। प्रोमो की शुरुआत में दोनों कपिल के मंच पर हाथ में हाथ डाले एंट्री करते हैं, लेकिन दर्शकों की नज़र तुरंत राघव के पैरों पर टिक जाती है, क्योंकि वे बिना जूतों के पहुंचे हैं।

प्रोमो के शुरुआती दृश्य में देखा जा सकता है कि जैसे ही परिणीति और राघव मंच पर आते हैं, वहां मौजूद सभी लोग राघव को नंगे पैर देखकर हैरान रह जाते हैं। कपिल शर्मा भी मौके का फायदा उठाते हुए चुटकी लेते हैं, “आपने क्या मन्नत मांगी थी कि अगर परी से शादी हो गई तो कपिल के शो में नंगे पांव जाऊंगा?” इस बात पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है।

जूते चोरी का खुलासा मंच पर

कपिल के मज़ेदार सवाल का जवाब देते हुए राघव चड्ढा मज़ाकिया लहज़े में शिकायत करते हैं कि उनके जूते किसी ने बैकस्टेज से चुरा लिए। तभी शो के अन्य कलाकार कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, राघव के जूते लेकर मंच पर आते हैं। वे उन्हें “जीजू-जीजू” कहते हुए छेड़ते हैं और फिर शरारत से कहते हैं कि जूते वापस चाहिए तो कुछ ‘नज़राना’ देना पड़ेगा। इस पर राघव मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “नेता की जेब से पैसा निकलवाना इतना आसान थोड़ी है!”

राजनीति बनाम रोमांस पर कपिल का सवाल

इसके बाद कपिल शर्मा राघव से पूछ बैठते हैं, “आपके लिए क्या ज़्यादा मुश्किल रहा– चुनाव जीतना या अपनी पत्नी का दिल?” इस पर परिणीति तुरंत बोल पड़ती हैं, “मेरे लिए तो राघव का ध्यान उनके काम से हटाना सबसे मुश्किल रहा।” कपिल तुरंत मज़ेदार टिप्पणी करते हैं, “इसका मतलब तो ये हुआ कि हमारे नेता काम करना चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नियां उन्हें करने नहीं देतीं!”

लव स्टोरी का खुलासा और रोमांटिक नोकझोंक

प्रोमो में आगे राघव और परिणीति अपनी प्रेम कहानी के कुछ खास पलों को साझा करते हैं। राघव बताते हैं कि यह प्यार पहली नज़र का था। लेकिन परिणीति तुरंत मुस्कराते हुए कहती हैं, “वो पहली नज़र का प्यार मेरी तरफ से था।” इस जवाब पर कपिल मौके का फायदा उठाते हुए परिणीति से पूछते हैं, “कहीं आपने मुझे देखकर भी ऐसा कुछ महसूस तो नहीं किया था? ब्रेकफास्ट डेट पर चलतीं क्या?” इस पर भी सभी हँस पड़ते हैं।

इस एपिसोड में दोनों के बीच की प्यारी सी नोकझोंक भी देखने को मिलती है, जिससे कपल की केमिस्ट्री और भी खूबसूरत नज़र आती है। शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में एपिसोड को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी