सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें हर सप्ताह मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां आती हैं। अब चैनल ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर आगामी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, पूनम ढिल्लन और अनीता राज दिखीं। होस्ट कपिल शर्मा इन हीरोईनों के साथ फ्लर्ट और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस बीच कपिल ने जीनत से उनकी फिल्म ‘अजनबी’ के गाने ‘भीगी-भीगी रातों में’ और ‘रोती कपड़ा और मकान’ के गाने ‘हाय हाय ये मजबूरी’ का जिक्र करते हुए एक सवाल पूछा।
कपिल कहते हैं कि कभी आप झरने के नीचे शावर ले रही हैं, तो कभी बारिश में नहा रही हैं। आपने कभी डायरेक्टर से पूछा नहीं कि आपको क्या लगता है, मैं घर से नहाकर नहीं आती। इस पर जीनत कहती हैं कि मेरे जेहन में किसी ने डाला कि जब प्रोड्यूसर आपको बारिश में नहलाते हैं तो उनके यहां बारिश होती है पैसों की। जीनत की हाजिरजवाबी देख वहां मौजूद सभी लोग हंसने को मजबूर हो जाते हैं।
जानें-कपिल ने पूनम ढिल्लन के सामने क्यों लिया सनी देओल का नाम
कपिल
की मस्ती यहीं नहीं रुकी। जीनत के बाद वे पूनम ढिल्लन के साथ मस्ती करते
हुए दिखे। कपिल एक जोक क्रेक करते हुए कहते हैं कि पूनमजी की सुंदरता ने
‘सोनी महिवाल’ फिल्म में सनी देओल से रोमांस करवा दिया। उसके बाद वे सीधे
ही मारपीट वाली फिल्मों पर उतर आए। इतना ही नहीं, प्रोमो वीडियो में आप शो
के एक अन्य एपिसोड में शामिल होने वाले मेहमानों की भी झलक देख सकते हैं।
वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि शो में इस हफ्ते संगीतकार अनु मलिक, गायक
अमित कुमार और सिंगर साधना सरगम भी शिरकत करेंगे। आप देखेंगे कि अमित अपने
पिता दिग्गज सिंगर किशोर कुमार को ट्रिब्यूट देते हुए उनके मशहूर गाने
‘आके सीधी लगी जैसे दिल पे’ के डांस को फिर से रीक्रिएट करते हैं। अमित
घाघरा और एक दुपट्टा पहने हैं और जज एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह नकली मूंछ
लगाकर एक्ट करती हैं।














