न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पोस्टर आउट, ‘थामा’ में ‘भेड़िया’ से टक्कर लेंगे आयुष्मान

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज सोमवार (31 मार्च) को ईद के मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया। कपिल ने अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 1:50:49

2 News : कपिल की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पोस्टर आउट, ‘थामा’ में ‘भेड़िया’ से टक्कर लेंगे आयुष्मान

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज सोमवार (31 मार्च) को ईद के मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया। कपिल ने अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' से अपना लुक शेयर किया। इसमें कपिल दूल्हे राजा बने दिख रहे हैं। कपिल हैरान-परेशान दिख रहे हैं। वे घूंघट ओढ़े अपनी दुल्हनिया के साथ हैं। अभी यह पता नहीं चला कि यह एक्ट्रेस कौन है। इसमें कपिल के साथ ‘फुकरे’ फेम एक्टर मनजोत सिंह भी हैं। कपिल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ईद मुबारक।” पोस्टर में पीछे से शहनाई की आवाज भी आ रही है।

फिल्म के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं। रतन जैन, गणेश जैन, अब्बास-मस्तान वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के कोलैब से यह मूवी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। इस साल जनवरी में कपिल ने फिल्म की शूटिंग और पूजा समारोह की कई तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि फिल्म का सीक्वल 'पब्लिक डिमांड' पर फाइनल किया गया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि फिल्म अपनी कॉमेडी-ऑफ-एरर्स थीम को बरकरार रखेगी, लेकिन एक नए ट्विस्ट के साथ। इस साल की शुरुआत में मिड-डे को एक सूत्र ने बताया कि शूटिंग दो महीने के व्यस्त शेड्यूल के बाद होगी।

टीम अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर जाने से पहले मुंबई में फिल्मांकन शुरू करेगी, जिससे सीक्वल को एक भव्य पैमाने पर ले जाया जाएगा। निर्माताओं को 45 दिनों के भीतर काम खत्म करने की उम्मीद है। बता दें साल 2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से कपिल ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। यह एक ऐसे शख्स की कहानी थी, जिसकी जिंदगी तीन पत्नियों के बीच उलझी हुई है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली रिएक्शन मिली थी। फिल्म में अरबाज खान, वरुण शर्मा, एली अवराम, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी और साई लोकुर की भी अहम भूमिकाएं थीं।

दिनेश विजान की फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हैं अहम भूमिका

निर्माता दिनेश विजन हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की एक से बढ़कर एक फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ के बाद अब वे ‘थामा’ लेकर आ रहे हैं। इसमें एक्टर आयुष्मान खुराना लीड रोल में एक वैम्पायर का किरदार निभाएंगे। इसमें उनका सामना ‘भेड़िया’ यानी एक्टर वरुण धवन से होने वाला है। जिस तरह ‘भेड़िया’ में ‘स्त्री’ की एंट्री हुई थी और ‘स्त्री 2’ में वरुण का कैमियो था, उसी तरह ‘थामा’ भी इस यूनिवर्स का हिस्सा बनेगी।

‘थामा’ में हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को जोड़ने वाला किरदार ‘भेड़िया’ होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में ‘थामा’ और ‘भेड़िया’ की टक्कर एक बड़े सीन के रूप में दिखाई जाएगी। जानकारी के अनुसार हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में वरुण और आयुष्मान ने इस खास सीन की शूटिंग पूरी कर ली है। इस सीन को भव्य बनाने के लिए इंटरनेशनल टेक्नीशियन की मदद ली गई। इस बीच आयुष्मान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘थामा’ के सेट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें शूटिंग के उपकरण नजर आ रहे हैं, साथ ही सेट पर कई लोग भी दिखाई पड़ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ आयुष्मान ने हैशटैग थामा के साथ लिखा है ‘ग्रेवयार्ड शिफ्ट।’ बता दें दिनेश ने अक्टूबर 2024 में ‘थामा’ का एलान किया था। इसमें रोमांटिक एंगल भी होगा। कहानी एक अधूरी लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट रश्मिका मंदाना रहेंगी। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं रहेंगी। यह दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर दिनेश विजन ही हैं। वे ‘स्त्री 3’ और ‘भेड़िया 2’ पर भी काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी