न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kaps Cafe पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दिल तोड़ देने वाली घटना पर बोले कपिल शर्मा- बड़ी उम्मीद से खोला था ये सपना...

कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा के नए रेस्तरां Kaps Cafe पर हुई गोलीबारी ने सभी को चौंका दिया है। कपिल ने इसे बड़ी उम्मीदों के साथ खोला था। पुलिस जांच जारी है और सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 12:44:49

Kaps Cafe पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दिल तोड़ देने वाली घटना पर बोले कपिल शर्मा- बड़ी उम्मीद से खोला था ये सपना...

कॉमेडी की दुनिया में करोड़ों दिलों को हंसाने वाले कपिल शर्मा इस बार एक बेहद दर्दनाक खबर के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में कनाडा के सरे शहर में खोले गए उनके नए रेस्टोरेंट ‘Kaps Cafe’ पर अचानक हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी सदमे में हैं।

Kaps Cafe, जो कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में पहला कदम था, ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में स्थित है। कैफे की शुरुआत बहुत उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ की गई थी। लेकिन खुले कुछ ही दिनों बाद ही इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

“सपनों पर चली गोलियां…” – कैफे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से आया भावुक बयान

कैफे की ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा गया, "हमने टेस्टी कॉफी और दोस्ताना बातचीत के जरिए गर्मजोशी, सामुदायिकता और खुशी लाने की उम्मीद में कैप्स कैफे खोला था। उस सपने के साथ हिंसा का टकराव दिल दहला देने वाला है।"

आगे इसमें कहा गया, "हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मान रहे हैं। आपके सपोर्ट और दुआओं के लिए शुक्रिया।"

बयान में सरे पुलिस और डेल्टा पुलिस का भी आभार जताया गया है कि उन्होंने मौके पर आकर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की। सोशल मीडिया पर यूज़र्स भी इस घटना को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर संभाल रहे थे कैफे

कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ इस कैफे को सह-प्रबंधित कर रही थीं। गुलाबी और सफेद थीम वाले इस खूबसूरत आउटलेट को कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर प्रमोट किया था और फैंस ने इसकी तारीफों के पुल बांधे थे।

कैसे हुआ हमला?

स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 1:50 बजे कैफे के बाहर अचानक कई राउंड फायरिंग हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिड़कियों पर लगभग 10 गोलियों के निशान पाए गए। घटना के समय कुछ कर्मचारी कैफे के अंदर मौजूद थे।

क्या खालिस्तानी लिंक? जांच जारी है

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस हमले में खालिस्तानी अलगाववादी तत्वों के शामिल होने का संदेह जताया गया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच अभी शुरुआती चरण में है और पुलिस सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी