कॉमेडी की दुनिया के चमकते सितारे कपिल शर्मा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनके हाल ही में खुले कनाडा स्थित कैफे पर किसी अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। यह खबर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे मनोरंजन जगत के लिए किसी झटके से कम नहीं है। खास बात यह है कि कपिल का यह कैफे अभी तीन दिन पहले ही बड़े धूमधाम से खोला गया था और लोगों की काफी भीड़ भी देखने को मिली थी।
इस घटना का एक डरावना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में एक कार में बैठा व्यक्ति कैफे की खिड़कियों पर गोलियां बरसाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर यह साफ हो जाता है कि हमलावर बेहद आत्मविश्वास से लैस था और उसने पूरी वारदात को रिकॉर्ड भी किया।