Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल ने शुरू की ‘किस किसको प्यारू करूं 2’ की शूटिंग, सिराज के साथ लग रहीं इनकी डेटिंग की अटकलें

कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लोग उनकी स्टाइल खूब पसंद करते हैं। वे सिनेमा, टीवी और ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 7:29:23

2 News : कपिल ने शुरू की ‘किस किसको प्यारू करूं 2’ की शूटिंग, सिराज के साथ लग रहीं इनकी डेटिंग की अटकलें

कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लोग उनकी स्टाइल खूब पसंद करते हैं। वे सिनेमा, टीवी और ओटीटी तीनों जगह पर काम कर चुके हैं। इस बीच कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी हिट कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का मच अवेटेड सीक्वल आधिकारिक तौर पर मुंबई में शुरू हो गया है। कपिल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म हंसी और हंगामे का एक और डोज देने का वादा करती है।

अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म में कपिल और डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की जोड़ी फिर से साथ नजर आएगी। इन्ही डायरेक्टर ने पिछली फिल्म बनाई थी। इस बार कलाकारों में प्रतिभाशाली एक्टर मनजोत सिंह भी शामिल हैं, जो 'फुकरे', 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।

इस बार भी ऑडियंस को कॉमेडी और कन्फ्यूजन का मिश्रण देखने मिलेगा। पहली फिल्म की तरह कई फीमेल एक्टर्स नजर आएंगी। फिलहाल कास्टिंग का काम जारी है। फिल्म की कहानी कपिल के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां वे फिर से किसी बड़े कन्फ्यूजन में फंसे हुए दिखेंगे। रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का अच्छा तालमेल होगा और मेकर्स की कोशिश होगी कि ऑडियंस को पहले से ज्यादा हंसी आए। कपिल के किरदार को नई चुनौतियों का सामना करते हुए भी दिखाया जाएगा।

बता दें साल 2015 में कपिल ने फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसमें कपिल ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो गलती से तीन लड़कियों से शादी करते हैं और अपनी जिंदगी के इस सीक्रेट को छुपाने की कोशिश करते हैं। फिल्म में कपिल के साथ एली अवराम, सिमरन कौर मुंडी, मंजरी फडनिस, वरुण शर्मा, अरबाज खान मुख्य भूमिकाओं में थे।
kapil sharma,comedian kapil sharma,kis kisko pyaar karoon 2,kis kisko pyaar karoon,manjot singh,abbas mastan,asha bhosle,zanai bhosle,mohammed siraj,zanai siraj मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती जनाई की फोटो हो रही वायरल

दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले 23 साल की हो गईं। मुंबई के बांद्रा में उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें से एक तस्वीर भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की है जिसने खास तौर पर फैंस का ध्यान खींचा। सिराज के साथ जनाई की कैंडिड फोटो ने उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में अटकलों को जन्म दिया।

हालांकि जनाई की इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें अपनी दादी आशा और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ पोज देते हुए भी देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस आयशा खान और क्रिकेटर श्रेयस अय्यर व सिद्धेश लाड के साथ भी कुछ पल शेयर किए। जनाई और सिराज की तस्वीर पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। रेडिट पर एक पोस्ट सामने आई जिसका कैप्शन था, “मोहम्मद सिराज एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की चचेरी बहन जनाई भोसले को डेट कर रहे हैं।”

जनाई, संदीप सिंह की फ़िल्म 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत करने वाली हैं। वह शिवाजी की पत्नी रानी साईं भोसले का किरदार निभाएंगी। जनाई सिंगर और डांसर भी हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका