न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल ने शो में वापसी के लिए कहा तो सिद्धू ने रखी यह शर्त, पत्नी के कैंसर होने पर टूट गए थे पूर्व भारतीय क्रिकेटर

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसके ताजा एपिसोड में शनिवार (16 नवंबर) को पूर्व भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 11:57:21

कपिल ने शो में वापसी के लिए कहा तो सिद्धू ने रखी यह शर्त, पत्नी के कैंसर होने पर टूट गए थे पूर्व भारतीय क्रिकेटर

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसके ताजा एपिसोड में शनिवार (16 नवंबर) को पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कमेंटेटर व लीडर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ पहुंचे। इस दौरान जमकर मौज-मस्ती देखने को मिली। कपिल ने सिद्धू को शो में वापस आने का ऑफर दिया, जिस पर सिद्धू ने कहा कि यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है। यह शो सिर्फ कपिल का शो नहीं है, यह पूरे देश का शो है। भगवान ने इसे बनाया है, यह एक गुलदस्ता है। इसकी खुशबू अद्भुत है, हर फूल की अपनी अलग खुशबू है।

मरने से पहले मैं अर्चना के साथ इन सभी फूलों को फिर से एक साथ देखना चाहता हूं। मैं वाकई ऐसा चाहता हूं। तब कपिल ने कहा कि आपने जिन फूलों का जिक्र किया है, वे सभी यहां हैं, सिवाय हमारे गमले के। आप ही हमारे गमले हैं। आपको अगले सीजन में वापस आना चाहिए। तब सिद्धू ने कहा कि मैं नेटफ्लिक्स शो के तीसरे सीजन में शामिल होने के लिए तैयार हूं, बशर्ते अर्चना मेरी बगल में बैठें।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू जज के रूप में अंतिम बार साल 2019 में ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैनल ने सिद्धू को किसी विवादास्पद बयान के बाद शो छोड़ने के लिए कहा था। उनकी जगह एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को लिया गया, जो अभी तक मोर्चे पर डटी हुई हैं। सिद्धू की जैसे अर्चना का भी हंसने का अंदाज जबरदस्त है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी होने से अर्चना शो में आने वाले अधिकतर बॉलीवुड सेलेब्स के टच में हैं।

kapil sharma,the great indian kapil show,netflix,comedian kapil sharma,navjot singh sidhu,navjot kaur,navjot kaur cancer,former cricketer sidhu,archana puran singh

कीमोथेरेपी के दौरान नवजोत ने अपना दर्द बयां नहीं किया : सिद्धू

शो के दौरान एक और बात पर सिद्धू इमोशनल हो गए। कपिल ने कहा कि सिद्धू पाजी और भाभी बहुत क्यूट कपल हैं। उनका मस्ती-मजाक हमेशा हंसाता है लेकिन कभी-कभी ऐसी कहानियां भी होती हैं जो शेयर नहीं की जाती हैं। जब भाभी को कैंसर हुआ था तो उन्होंने आपको बताया भी नहीं था क्योंकि आप जेल में थे। ये वास्तव में मुश्किल समय था। इस पर सिद्धू ने कहा कि आपको पता है कि मैं इनके बिना नहीं रह सकता।

मुझे ऐसा लगने लगा कि इसको कुछ हो गया तो मैं कैसे जिऊंगा। ये बहुत मुश्किल समय था लेकिन ये बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, बहुत ज्यादा मजबूत। पूरा परिवार इनके साथ खड़ा था। मैंने देवी मां से एक ही बात मांगी कि तू मेरी लेले जान पर इसको बचा ले। मैं और हमारे बच्चे इसके बिना नहीं रह सकते हैं। मैं पूरी तरह टूट गया था। ये बहुत बहादुर है।

कीमोथेरेपी के दौरान इन्होंने अपना दर्द बयां नहीं किया। इनके हाथ देखिए, जहां भी कीमोथेरेपी लीक होती, उनका हाथ विकृत हो जाता। दर्द इसे होता था, हमें 100 गुना होता था। इनको मैंने उदास ही नहीं होने दिया। मैं हमेशा हंसता रहता था। तुझे क्या पता, तू तो हंस रही होती थी, हम कमरे के बाहर जाकर रो रहे होते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री