कॉमेडी से भरपूर शो द कपिल शर्मा की जल्द ही वापसी होने जा रही है। इसमें कपिल शर्मा, भारती सिंह सहित कई कलाकार आपका मनोरंजन करेंगे। हालांकि हमेशा चर्चाओं में रहने वाले ये कलाकार इससे पहले भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कपिल और भारती ने एक बार फिर मजेदार अंदाज से लाखों दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन कुछ यूजर इसके लिए उन्हें आड़े हाथ भी ले रहे हैं। कपिल और भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'बचपन का प्यार' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किया है।














