न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल ने भी मां-बाप को लेकर कर दी थी आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल, इन्होंने किया समय का समर्थन

यू ट्यूब पर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गोट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट को लेकर विवाद जारी है। देश के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 2:27:11

2 News : कपिल ने भी मां-बाप को लेकर कर दी थी आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल, इन्होंने किया समय का समर्थन

यू ट्यूब पर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गोट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट को लेकर विवाद जारी है। देश के कई हिस्सों में रणवीर, समय और अपूर्व मखिजा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस बीच दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा भी फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर कपिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बवाल शुरू हो गया है। लोग कपिल के खिलाफ भी एक्शन की मांग कर रहे हैं। कपिल का ये वीडियो साल 2023 का है। ये उनके सोनी टीवी पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा है।

इंस्टाग्राम अकाउंट @x.memez1 ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल के जोक पर एक्शन नहीं लिए जाने पर सवाल उठाया है। क्लिप में कपिल देश में क्रिकेट को लेकर दिखाई जाने वाली जबरदस्त दीवानगी को लेकर बात कर रहे हैं। वे उन बच्चों के बारे में बोल रहे हैं, जो वैसे तो सुबह उठने में ड्रामा करते हैं मगर जिस दिन कोई क्रिकेट मैच होता है उस दिन सुबह से ही जाग जाते हैं। टीवी पर 19 फरवरी 2023 को टेलीकास्ट हुए इस एपिसोड में कपिल ने कहा था, “‘हम लोग दो चीजों के बहुत शौकीन होते हैं एक फिल्मों के लिए और दूसरा क्रिकेट के।

हमारे यहां कुछ अपने बोर्ड एग्जाम के लिए कभी सुबह चार बजे नहीं उठते लेकिन क्रिकेट के लिए 2 बजे उठ जाते हैं। जबकि क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह चार बजे शुरू होनी होती है। फिर ये अपने मां-बाप की कबड्डी देखकर ही सो जाते हैं।” कपिल के इतना कहने के बाद कैमरा जनता और जज अर्चना पूरण सिंह पर जाता है, जो बिल्कुल हैरान से दिखाई देते हैं। कपिल अपने इस जोक पर सफाई भी देते हैं और कहते हैं, “मतलब मां-बाप लड़ रहे होते हैं ना...” इस एपिसोड में जो स्पेशल गेस्ट आए थे वे सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग प्रमोट करते नजर आए।

इस क्लिप को देखने के बाद यूजर्स भी धड़ल्ले से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई गलत तो गलत है। बेशक वो समय रैना हो या कपिल शर्मा। इस तरह के जोक और आपत्तिजनक टिप्पणी पैरेंट्स को लेकर बहुत ही गलत बात है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कपिल जी मैं आपको टारगेट नहीं कर रहा हूं। लेकिन आपके कुछ जोक सच में सही नहीं होते हैं।”

kapil sharma,comedian kapil sharma,kapil sharma parents,kapil sharma show,kapil video viral,munawar faruqui,comedian munawar faruqui,samay raina,munawar samay,ranveer allahbadia

मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का समर्थन करते हुए लिखी यह बात

इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, समय रैना के समर्थन में आ गए हैं, जिससे उनका नाम भी चर्चा में आ गया है। ‘बिग बॉस 17’ के विजेता रह चुके मुनव्वर ने इस विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “समय, आर्ट एक स्प्रिंग की तरह है। इसे जितना दबाओगे, यह उतना ही ऊपर उठेगा। मेरी जी यह इतना मजबूत होने वाला है कि आप इसे आने वाले समय में देखोगे।”

मुनव्वर का नाम भी पहले कई विवादों में रह चुका है, जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इससे पहले समय ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है वो मेरे लिए हैंडल करना बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एक ही उद्देश्य था लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और ये सुनिश्चित करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री