न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूब पर 'कांतारा: चैप्टर 1' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज हुआ और प्रदर्शन के 24 घंटे में इसे 22, 353, 240 व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। यह उत्साह न केवल फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ऋषभ शेट्टी की इस सिनेमाई यात्रा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 12:22:52

यूट्यूब पर 'कांतारा: चैप्टर 1' के ट्रेलर ने मचाया तहलका,  24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

प्राचीन लोककथाओं और दैवीय रहस्यों की पृष्ठभूमि में रची-बसी 'कांतारा: चैप्टर 1' एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज हुआ और प्रदर्शन के 24 घंटे में इसे 22, 353, 240 व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। यह उत्साह न केवल फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ऋषभ शेट्टी की इस सिनेमाई यात्रा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

हिंदी दर्शकों के लिए यह दिन और भी खास हो गया, जब बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने खुद ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के हिंदी ट्रेलर को लॉन्च किया। यह क्षण इसलिए भी यादगार बना क्योंकि यह दक्षिण भारतीय सिनेमा और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गजों का मिलन था। होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस ऐतिहासिक लम्हे को साझा करते हुए लिखा, “जब दो सुपरस्टार की टक्कर होती है, तब सिर्फ कहानी नहीं, इतिहास रचा जाता है।”

ट्रेलर की शुरुआत उसी रहस्यमय जंगल से होती है, जहां पिछली फिल्म में एक शक्ति ने शिव के पिता को अपने भीतर समाहित कर लिया था। इस बार कहानी उस रहस्य की जड़ तक जाती है। ट्रेलर में देवत्व, लालच, पाप और प्रकृति के बीच संघर्ष की एक गूढ़ और तीव्र गाथा देखने को मिलती है। जंगल, अग्नि, अनुष्ठान और आत्मा – सब कुछ एक अदृश्य डोर में बंधे हुए प्रतीत होते हैं। ऋषभ शेट्टी फिर से अपने किरदार में पूरी तरह ढल गए हैं – उनका अभिनय, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस देखते ही बनता है।

होम्बले फिल्म्स की यह महत्वाकांक्षी परियोजना उनके उस प्लान का हिस्सा है जिसमें वे अगले 5 सालों में दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों पर 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। ‘कांतारा’ इसका एक मजबूत आधार साबित हो चुकी है और अब ‘चैप्टर 1’ उस विरासत को और भी गहराई देने के लिए तैयार है।

याद दिला दें कि साल 2022 में रिलीज हुई 'कांतारा' असल में इस कहानी का दूसरा भाग थी, जिसमें शिव के संघर्ष और आत्मिक यात्रा को दर्शाया गया था। अब ‘चैप्टर 1’ के ज़रिए दर्शकों को वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो अब तक रहस्य के पर्दे में था – शिव का अतीत, उनके पिता का गायब होना और वह दैवीय शक्ति जो समय-समय पर अधर्म के विनाश के लिए अवतरित होती है।

ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में न केवल अभिनय कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसका निर्देशन और सह-लेखन भी किया है, जिससे फिल्म में उनकी सोच और संवेदना की गहराई स्पष्ट रूप से झलकती है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ दशहरे के अवसर पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और ट्रेलर देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म भी पहले भाग की तरह सिनेमाई इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह