न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांतारा चैप्टर 1: एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, 22 करोड़ की कमाई, ओपनिंग डे 50 करोड़

ऋषभ शेट्टी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म की टिकटों की बिक्री तेज रफ्तार से हो रही है, जिससे साफ है कि दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 9:13:21

कांतारा चैप्टर 1: एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, 22 करोड़ की कमाई, ओपनिंग डे 50 करोड़

इस दशहरा और गांधी जयंती के खास मौके पर दर्शकों के बीच बेसब्री से इंतजार की जा रही फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 अपनी रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। ऋषभ शेट्टी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म की टिकटों की बिक्री तेज रफ्तार से हो रही है, जिससे साफ है कि दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

कांतारा: चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग 28 सितंबर से शुरू हुई थी और अब तक फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग के ज़रिये 13.94 करोड़ रुपये की सीधी कमाई की है। ब्लॉक सीट्स और अन्य रेवेन्यू मिलाकर यह आंकड़ा 21.83 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जो इस फिल्म के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। यह फिल्म एक साथ कई भाषाओं — कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम — में रिलीज हो रही है, और हर भाषा में इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।

कन्नड़ भाषा में फिल्म ने अब तक 1,813 शोज़ में 2,36,462 टिकट्स बेचकर करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तेलुगू भाषा में 1,427 शोज़ से 82,189 टिकट्स बिके और इससे लगभग 1.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हिंदी वर्जन ने सबसे ज़्यादा 7,090 शोज़ में 76,409 टिकट्स बेचकर करीब 2.33 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके अलावा तमिल और मलयालम में भी फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है, जहां क्रमश: 85 लाख और 1 करोड़ से अधिक की एडवांस कमाई हुई है।

जहां चार दिनों में फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग से कमाई की थी, वहीं पांचवें दिन यह आंकड़ा तीन गुना बढ़कर 21 करोड़ से ऊपर पहुंच गया। इस ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग देने जा रही है।

अगर बात करें पहले दिन के कलेक्शन की तो, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कांतारा: चैप्टर 1 भारत में पहले ही दिन 40 से 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। यह इसके पिछले भाग 'कांतारा' (2022) के मुकाबले कहीं अधिक ओपनिंग होगी। बता दें कि 2022 में आई 'कांतारा' ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया था और भारत में इसका नेट कलेक्शन 309.64 करोड़ रुपये रहा था।

इस बार 'कांतारा: चैप्टर 1' का बजट भी पिछली फिल्म से काफी बड़ा है। जहां 'कांतारा' मात्र 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, वहीं इस बार फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये रखा गया है। इसकी भव्यता और स्केल को देखते हुए यह एक मेगा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनने जा रही है।

फिल्म की कहानी, निर्देशन और लीड रोल तीनों ही ऋषभ शेट्टी द्वारा निभाए गए हैं। उनके साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे शानदार कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और इसके पहले ही दर्शकों का जोश देखने लायक है। अब देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कौन से नए रिकॉर्ड्स बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह