Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 3 दिन में ही वसूला बजट, 163 करोड़ की कमाई से मचाया तहलका

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 125 करोड़ में बनी फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 163 करोड़ की कमाई कर ली। शानदार कहानी, दमदार एक्टिंग और बेहतरीन विजुअल्स ने दर्शकों को बांधे रखा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 8:21:39

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 3 दिन में ही वसूला बजट, 163 करोड़ की कमाई से मचाया तहलका

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक उम्दा अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक शानदार निर्देशक भी हैं। उनकी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही ऐसा कलेक्शन कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद खुद बॉलीवुड को भी नहीं थी। पहले दिन की तगड़ी शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे दिन शतक पार कर लिया और तीसरे दिन का कलेक्शन तो मानो आग में घी डालने जैसा रहा।

तीन दिनों में निकाला पूरा बजट, अब मुनाफे की राह पर


रिपोर्ट्स के अनुसार, 125 करोड़ रुपए की लागत से बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ तीन दिनों में ही 163.1 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। यानी फिल्म ने न सिर्फ अपना बजट निकाल लिया है, बल्कि अब पूरी तरह से प्रॉफिट जोन में पहुंच चुकी है। फिल्म की ओपनिंग के पहले दिन का कलेक्शन 61.85 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 46 करोड़ रुपए, और तीसरे दिन का बिजनेस 55.25 करोड़ रुपए रहा।
साउथ सिनेमा ने फिर सिखाया कहानी कहने का तरीका

‘कांतारा चैप्टर 1’ को देखकर एक बार फिर यह साफ हो गया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री कहानी कहने की कला में कितना आगे है। बेहतरीन स्क्रीनप्ले, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल्स से सजी इस फिल्म ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ऋषभ शेट्टी की मेहनत और डिटेलिंग ने फिल्म को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।

बाकी कलाकारों का भी कमाल

फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत और गुलशन दैवेया ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हर किरदार ने अपनी उपस्थिति से कहानी को और प्रभावशाली बनाया है। खासतौर पर फिल्म का VFX और सिनेमैटोग्राफी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखती है।

हिंदी बेल्ट में भी चला जादू

सिर्फ साउथ नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू तेजी से फैल रहा है। हिंदी वर्जन ने तीन दिनों में ही लगभग 50 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने हिंदी में 18.5 करोड़, दूसरे दिन 12.5 करोड़, और तीसरे दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार को दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, और उम्मीद है कि रविवार का कलेक्शन इसे एक नए मुकाम पर ले जाएगा।

अब नजरें 200 करोड़ क्लब पर

‘कांतारा चैप्टर 1’ अब सीधे 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह, टिकटों की एडवांस बुकिंग और सोशल मीडिया पर लगातार हो रही चर्चा से साफ है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कई नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका