Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने घर में की आत्महत्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मूवी

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना अब इस दुनिया में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 12:50:39

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने घर में की आत्महत्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मूवी

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह 30 साल की थीं। शोभिता ने आत्महत्या कर ली। उनका शव रविवार (1 दिसंबर) को हैदराबाद स्थित उनके घर में मृत पाया गया। शोभिता फंदे से लटकी मिलीं। शोभिता के निधन की खबर लगते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस शोभिता के अपार्टमेंट पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव शोभिता के बेंगलुरू स्थित घर पहुंचाया जाएगा। फिलहाल सुसाइड के असल कारण का पता नहीं चला है। पुलिस शोभिता के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। शोभिता की मौत की खबर से उनके फैंस आहत हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभिता मूल रूप से कर्नाटक के सकलेशपुर की रहने वाली थीं। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी। शोभिता ने शादी के बाद से एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से दूरी बना ली थी।

शोभिता की शादी में मौजूद रहीं एक्ट्रेस गीता भारती ने दुख जताते हुए कहा कि वह काफी शॉक्ड हैं और उन्हें शोभिता की मौत के बारे में लोगों के स्टेटस देखकर पता चला। उन्हें पहले पहल लगा कि शायद यह खबर झूठी हो सकती है लेकिन फिर जब सच पता चला तो वह दंग रह गईं। शोभिता ‘गलीपाटा’, ‘मंगला गौरी’, ‘कोगिले’, ‘कृष्णा रुक्मिणी’ और ‘अम्मावरु’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नजर आई थीं। इसके अलावा शोभिता कुछ फिल्मों में भी साइड रोल में दिखी थीं।
shobhita shivanna,kannada actress shobhita sihvanna,shobhita dead,shobhita suicide,pm narendra modi,vikrant massey,the sabarmati report गोधरा कांड पर आधारित है ‘द साबरमती रिपोर्ट’, पीएम मोदी पहले ही कर चुके हैं तारीफ

विक्रांत मैसी के एक्टिंग से संन्यास लेने के ऐलान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार (2 दिसंबर) शाम 4 बजे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे। मोदी पूर्व में इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। पीएम यह फिल्म बालयोगी ऑडिटोरियम में देखेंगे। पीएम मोदी ने फिल्म के रिलीज होने के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी पोस्ट में कहा था, “बिल्कुल सही। यह अच्छी बात है कि अब सच सामने आ रहा है और वह भी ऐसे कि आम लोग भी इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव महज कुछ समय के लिए ही रहता है। अंत में, फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं।”

यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म गुजरात के चर्चित गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म की कहानी समर कुमार (विक्रांत) नाम के एक हिंदी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे अंग्रेजी पत्रकार हेय नजरों से देखते हैं। वहीं दूसरी तरफ मनिका राजपुरोहित (रिद्धि डोगरा) एक तेजतर्रार और लोकप्रिय न्यूज एंकर हैं जो अपने बॉस के इशारों पर झूठी रिपोर्टिंग करती हैं।

समर को गोधरा कांड का सच उजागर करने के लिए पुख्ता सबूत हाथ लगते हैं, लेकिन मीडिया के भीतर फैले भ्रष्टाचार और झूठी खबरें दिखाने की साजिश उसे बड़ा खतरा बनाकर पेश करती हैं। अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 19.57 करोड़ रुपए कमा चुकी है। दर्शकों और समीक्षकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका