न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह मशहूर एक्टर हुआ कैंसर मुक्त, शेयर किया वीडियो, BB 18 में इन पर बरसीं विवियन की पत्नी

कुछ दिनों पहले साउथ के मशहूर एक्टर शिवा राजकुमार को लेकर एक ऐसी खबर आई थी, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 11:59:01

2 News : यह मशहूर एक्टर हुआ कैंसर मुक्त, शेयर किया वीडियो, BB 18 में इन पर बरसीं विवियन की पत्नी

कुछ दिनों पहले साउथ के मशहूर एक्टर शिवा राजकुमार (62) को लेकर एक ऐसी खबर आई थी, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। तब पता चला था कि शिवा कैंसर की चपेट में हैं। शिवा को चाहने वाले उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए दिन-रात प्रार्थना कर रहे थे। लगता है उन लोगों की दुआ कुबूल हो गई। शिवा और उनकी पत्नी गीता ने नए साल के मौके पर एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने बताया कि अब वे कैंसर मुक्त हो गए हैं। शिवा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी।

अमेरिका के मियामी कैंसर इंस्टीट्यूट (MCI) में 24 दिसंबर को शिवा की गॉल ब्लैडर कैंसर की सर्जरी हुई और ये सफल रही। जैसे ही शिवा ने हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर की, फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। पोस्ट में गीता ने कहा, “सभी को नया साल मुबारक हो। आपकी दुआओं के कारण डॉ. शिवा राजकुमार की सभी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई हैं। यहां तक कि पैथोलॉजी रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है और वे अब आधिकारिक तौर पर कैंसर-मुक्त हैं। हम प्रशंसकों की प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”

शिवा ने कहा, “मैं पहले कैंसर को लेकर काफी डरा हुआ था, लेकिन अपने फैंस, रिश्तेदारों, को-एक्टर्स और डॉक्टरों ने मुझे मजबूत बनाया, जिससे मेरा इलाज सफलतापूर्वक हो सका। मुझे कीमोथेरिपी को लेकर काफी डर लग रहा था और मुझे खुद इस बात का अंदाजा नहीं है कि मैं इसे कैसे मैनेज कर सका। मेरे दोस्त, परिवार और प्रियजन इस मुश्किल वक्त में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे।”

‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में बेटे के साथ घर के अंदर दिखीं विवियन की पत्नी

‘बिग बॉस 18’ धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इसके फैमिली वीक में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। कंटेस्टेंट एक्टर विवियन डीसेना की पत्नी नूरन एली अब घर में एंट्री करने जा रही हैं। इस खास एपिसोड में वह विवियन से भावुक होकर मिलती हुई दिखेंगी। नए प्रोमो में नूरन कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा से विवाद करते हुए नजर आ रही हैं, जब उन्होंने विवियन को नॉमिनेट किया था।

नूरन, अविनाश से सीधा सवाल करती हैं कि उन्होंने विवियन को नॉमिनेट क्यों किया। नॉमिनेशन का मतलब सीधे तौर पर बेदखली होता है और नूरन इसे एक तरह से विश्वासघात मानती हैं। वह कहती हैं कि अविनाश को विवियन को नॉमिनेट करने का कोई हक नहीं था, खासकर जब वह उन्हें ‘भैया’ कहते हैं।

नूरन का आरोप है कि अविनाश ने विवियन को नॉमिनेट करके उनकी दोस्ती और विश्वास को तोड़ा, ताकि वह करणवीर मेहरा से मिलकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकें। बता दें नूरन पहले भी अविनाश के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। इससे पहले एक वीडियो चैट के दौरान भी नूरन ने विवियन को चेतावनी दी थी कि अविनाश के साथ खेलते वक्त उन्हें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ