न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने बुडापेस्ट में शुरू की ‘धाकड़’ की शूटिंग, शेयर किया अपना लुक, फैंस कर रहे हैं लाइक

कोरोनावायरस के कारण पैदा हुई महामारी के दंश से उबरकर बॉलीवुड धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। कलाकारों की गतिविधियां ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 11:22:32

कंगना रनौत ने बुडापेस्ट में शुरू की ‘धाकड़’ की शूटिंग, शेयर किया अपना लुक, फैंस कर रहे हैं लाइक

कोरोनावायरस के कारण पैदा हुई महामारी के दंश से उबरकर बॉलीवुड धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। कलाकारों की गतिविधियां बढ़ गई हैं और फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कमर कस ली हैं। उन्होंने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग शुरू कर दी है। कंगना ने आज रविवार को इस फिल्म में अपने लुक की एक झलक भी शेयर की। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'धाकड़' से अपना एक लुक पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'उन सभी में से सबसे शातिर 'एजेंट अग्नि' को अपनी ड्रीम टीम के साथ बनाना।'

kangana ranaut,actress kangana ranaut,dhakad movie,kangana dhakad,kangana look,agent agni,budapest,bollywood news in hindi

हेयर स्टाइल और आंखों पर नजरें टिकीं!

फोटो में कंगना का हेयर स्टाइल उनके लुक को चार चांद लगा रहा है और उनकी आंखों का काजल उन्हें और भी आकर्षित बना रहा है। उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ और फोटो शेयर की थी, जिनमें वो फ्लरोल प्रिंट शॉर्ट ड्रेस और डार्क सन ग्लासेज लगाए नजर आ रही थीं। साथ ही उनके हाथों में कुछ फूल भी थे। उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा था।

कंगना की ये फिल्में भी हैं कतार में

उल्लेखनीय है कि कंगना 'एजेंट अग्नि' के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला शेड्यूल मध्यप्रदेश में शूट किया गया था। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास पाइपलाइन में 'थलाइवी', पीरियड ड्रामा 'मणिकर्णिका रिटर्न्सी: द लीजेंड ऑफ डिड्डा', ‘इमरजेंसी’ और 'तेजस' जैसी फिल्में भी हैं। ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित ‘इमरजेंसी’ के साथ कंगना निर्देशक के तौर पर जुड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर