न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौता ने प्रियंका चोपड़ा पर फिर साधा निशाना, बदले पोलिटिकल स्टैंड पर उठाए सवाल

लगता है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत और विवादों का चोली-दामन का साथ है। वैसे देखा जाए तो कंगना के बिंदास बोल वाले बयान ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 7:07:14

कंगना रनौता ने प्रियंका चोपड़ा पर फिर साधा निशाना, बदले पोलिटिकल स्टैंड पर उठाए सवाल

लगता है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत और विवादों का चोली-दामन का साथ है। वैसे देखा जाए तो कंगना के बिंदास बोल वाले बयान उन्हें ज्यादा सुर्खियां देते हैं। कंगना और तापसी पन्नू के बीच शब्दों की लड़ाई जगजाहिर हो चुकी है। अब कंगना ने 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

कंगना ने प्रियंका के बदले हुए राजनीतिक रुख के बारे में बात की है। कंगना ने एक यूजर का ट्वीट शेयर किया, जिसमें ये कहा गया था कि विदेशी मीडिया भारत में ऐसा पत्रकार रखना चाहती है, जो भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगेटिव तस्वीर पेश करे। इसी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने प्रियंका का नाम लेते हुए लिखा- 'लेकिन यह सिर्फ पत्रकारिता में नहीं है। यह हर क्षेत्र में है, जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रवादी से धर्मनिरपेक्ष पपी बन गई हैं।

kangana ranaut,priyanka chopra,kangana priyanka,pm narendra modi,twitter,correspondent,bollywood news in hindi

प्रियंका पहले थीं पीएम की प्रशंसक और अब आलोचक!

मोदीजी के सबसे बड़े प्रशंसक होने से लेकर उनके आलोचक और नफरत करने तक... सब कुछ साफ है। मूल रूप से रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में आजादी तो है, जो करना है करो।' आपको बता दें कि वर्ष 2018 में मोदी, प्रियंका और निक जोनस के वेडिंग रिसेप्शन में विशेष अतिथि थे। मोदी ने वर्ष 2017 में बर्लिंन में प्रियंका से एक मुलाकात भी की थी। कंगना ने पूर्व में भी प्रियंका पर किसान आंदोलन को लेकर हमला बोला था। कंगना ने दिलजीत और प्रियंका को किसान बिल समझाने की कोशिश की थी।

ये है कंगना और प्रियंका की आगामी फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखेंगी। फिल्म अप्रैल में ही रिलीज हो रही थी लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा कंगना के पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं। दूसरी ओर, प्रियंका की बात करें तो वे फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। प्रियंका अभी हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' में काम कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर