न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना और रानी की इन फिल्मों की रिलीज डेट घोषित, K3G के 20 साल का जश्न मनाने में जुटे करण

एक्ट्रेस कंगना रनौत की पिछली फिल्म थलाइवी थी। इसमें कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस दिवंगत जे.जयललिता का किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 7:38:44

कंगना और रानी की इन फिल्मों की रिलीज डेट घोषित, K3G के 20 साल का जश्न मनाने में जुटे करण

एक्ट्रेस कंगना रनौत की पिछली फिल्म थलाइवी थी। इसमें कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस दिवंगत जे.जयललिता का किरदार निभाया था। अब कंगना एक और मच अवेटेड फिल्म तेजस की रिलीज डेट सामने आ गई है।

कंगना ने इसमें एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई है। सशस्त्र बलों में हमारे बहादुर जवानों का सम्मान करते हुए, टीम 'तेजस' ने घोषणा कर दी है कि फिल्म अगले साल दशहरा के अवसर पर 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आरएसवीपी की भारतीय सशस्त्र बलों पर दूसरी फिल्म है, जो सेना की सराहना करती है और बड़े पैमाने पर देश को प्रेरित करती है।

इस बीच रानी मखर्जी की आने वाली फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इसे अगले साल 20 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बारे में एम्मे एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों और मानवाधिकारों को हिलाकर रख दिया। कोरोनाकाल में इस फिल्म के पूरे अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को बायो बबल में शूट किया गया। इसकी शूटिंग एस्टोनिया और भारत के कुछ हिस्सों में हुई।

एम्मे एंटरटेनमेंट ने लिखा, ‘अपने सामने आने वाली सभी बाधाओं से लड़कर इस मां को अपने बच्चे के लिए मजबूत होना चाहिए। एक सच्ची कहानी से प्रेरित रानी मुखर्जी स्टारर मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे शुक्रवार 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रानी ने हाल ही 3 साल के बाद ‘बंटी और बबली 2’ से वापसी की थी।

कभी खुशी कभी गम फिल्म के 14 दिसंबर को 20 साल हो जाएंगे पूरे

डायरेक्टर करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम (K3G) जल्द ही 20 साल पूरे करने जा रही है। यह मल्टीस्टारर फैमिली ड्रामा मूवी 14 दिसंबर 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, रितिक रोशन और करीना कपूर की प्रमुख भूमिकाएं थीं। करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर यह फिल्म याद की है। करण ने लिखा कि 20 साल हो जाएंगे और मैं अब भी इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने का और लोगों का इसे देखने का वह उत्साह महसूस करता हूं। पर मुझे लगता है इसका प्रभाव मेरे अंदर काफी बाद में समाया। और उसके बाद से वह फीलिंग कभी रुकी नहीं है।

सभी वीडियो, वो ओकेजन्स जिसमें फिल्म का संगीत फिल्माया गया, वो डायलॉग्स जिसे लोगों ने अपनी डेली लाइफ में भर लिया और हां वो फैशन। और इन सबके बीच, मैं ये भी देखता हूं कि ये सब बस अपने परिवार को प्यार करने के बारे में है। #20YearsofK3G का जश्न मनाएं हमारे साथ इस पूरे हफ्ते क्योंकि हमारे पास आपके लिए बहुत कुछ है। आपको बता दें कि 400 मिलियन के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.36 बिलियन की कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो