न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : कंटेस्टेंट्स के साथ नए साल का जश्न मनाएंगी कंगना, घर में लगाएंगी ‘इमरजेंसी’, बताए टॉप-4 के नाम

एक्ट्रेस और पोलिटिशियन कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीति में प्रवेश किया। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 11:18:57

BB 18 : कंटेस्टेंट्स के साथ नए साल का जश्न मनाएंगी कंगना, घर में लगाएंगी ‘इमरजेंसी’, बताए टॉप-4 के नाम

एक्ट्रेस और पोलिटिशियन कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीति में प्रवेश किया। वह भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से निर्वाचित हुईं। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, जिससे कई दफा विवादों में भी फंस जाती हैं। अब कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स से भी बात की।

कंगना की वहां से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में फोटोग्राफर्स ने कंगना से पूछा कि इमरजेंसी टास्क हुआ कि नहीं? कंगना बोलती हैं कि बड़े नाटक किए इन लोगों ने। बड़े उत्पात मचाए। लेकिन मैंने अंदर जाकर डिक्टेटरशिप दिखाई है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने BB 18 के अब तक के 4 टॉप कंटेस्टेंट के नाम बताए। कंगना के हिसाब से इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह और चुम दरांग के नाम शुमार हैं। इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

कंगना BB के घर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आएंगी। मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है उसमें कंगना घर में एंट्री करती दिख रही हैं। वह कहती हैं कि घरवालों बहुत हो गया आप लोगों का अब घर के अंदर लगेगी असली इमरजेंसी और सिर्फ मेरी डिक्टेटरशिप चलेगी। घर में डॉक्टर-पेशेंट का टास्क होता दिखाई देगा। इस दौरान घरवाले आपस में भिड़ते नजर आए। इससे कंगना गुस्सा हो गईं और उन्होंने सदस्यों से उनका घर का आधा राशन छीन लिया।

पिछले साल तेजस के प्रमोशन के लिए भी BB में पहुंची थीं कंगना रनौत

बता दें कि कंगना पहले भी ‘बिग बॉस’ में आ चुकी हैं और जब भी वह शो में आती हैं तो सलमान के साथ भी उनकी खूब मस्ती होती है। इससे पहले जब कंगना पिछले साल फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन के लिए शो में आई थीं तब उन्होंने सलमान के साथ डांस और मिमिक्री की थी, जो फैंस को बहुत पसंद आया। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम लोग हैं जिनसे कंगना की बनती है।

वह अक्सर नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर और सेलेब्स किड्स पर निशाना साधती रहती हैं। कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर नजर डालें तो यह कई बार किसी न किसी कारण से टलने के बाद अब 17 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। इसमें कंगना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को कंगना ने डायरेक्ट भी किया है। हाल ही में फिल्म को सीबीएफसी द्वारा सर्टिफिकेट मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा