न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन, रकुल व भूमि की फिल्म का मोशन पोस्टर जारी, राम चरण की ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर आया सामने

पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ हंसी और मनोरंजन का डोज देने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 8:01:15

2 News : अर्जुन, रकुल व भूमि की फिल्म का मोशन पोस्टर जारी, राम चरण की ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर आया सामने

पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ हंसी और मनोरंजन का डोज देने के लिए तैयार है। फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हल्की-फुल्की कॉमेडी रिश्तों की उलझनों और हास्यपूर्ण पलों को पेश करेगी। आज गुरुवार (2 जनवरी) को फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया। इसमें एक आदमी का जूता स्टिलेट्टो और पंजाबी जूती के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है।

अर्जुन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “यहां प्यार की ज्योमेट्री थोड़ी ट्विस्टेड है-क्योंकि ये लव ट्राइएंगल नहीं, पूरा सर्कल है! #MereHusbandKiBiwi सिनेमाघरों में 21 फरवरी, 2025।” कार्तिक, भूमि व अनन्या की मूवी ‘पति पत्नी और वो’ बना चुके डायरेक्टर अजीज ने कहा कि मैं ऐसी कहानियां कहने में विश्वास रखता हूं जो हर आयु वर्ग के दर्शकों को हंसा सके। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिश्तों की जटिलताओं और विचित्रताओं का जश्न मनाती है।

हमने इसे एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन बनाने की कोशिश की है, जिसमें हंसी और भावनाओं का बेहतरीन संतुलन होगा। मुझे इस फिल्म की कास्टिंग पर गर्व है और दर्शक इसे देखने के बाद समझेंगे कि हमने इन्हें क्यों चुना। फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है।

जैकी ने कहा कि अजीज की निर्देशन क्षमता और अर्जुन, रकुल व भूमि की शानदार केमिस्ट्री फिल्म को एक नया और मॉडर्न रूप देती है। पूजा एंटरटेनमेंट इससे पहले ‘बीवी नंबर 1’ और ‘हीरो नंबर 1’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी है। उल्लेखनीय है कि अर्जुन की पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थी, जिसमें वे पहली बार विलेन के रोल में दिखे थे। रकुल की पिछले साल जैकी भगनानी के साथ शादी हुई थी। भूमि की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘भक्षक’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ